LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला

लुधियाना कोर्ट ने एक्टर सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गवाही नहीं देने पर यह वारंट जारी हुआ है।

सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किय
sonu sood controversy- फोटो : SOCIAL MEDIA

sonu sood controversy: सोनू सूद एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने जारी किया है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद को कई बार गवाही देने के लिए समन भेजे गए थे, लेकिन वह एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला

यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दर्ज कराए गए 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति पर नकली रिजिका सिक्के में निवेश का लालच देने का आरोप है। सोनू सूद को इस मामले में गवाही देने के लिए तलब किया गया था।

गिरफ्तारी का वारंट

बार-बार समन भेजने के बावजूद सोनू सूद की अनुपस्थिति को देखते हुए, कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। निर्देश दिए गए हैं कि सोनू सूद को ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।

अगली सुनवाई 10 फरवरी को

इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। फिलहाल, सोनू सूद या उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि सोनू सूद ने कोरोना के समय हजारों लोगों की मदद की थी। उन्होंने कईयों को वापस उनके घर पहुंचाने के लिए मुंबई से बस सेवा की शुरुआत की थी। उनके इस काम के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थी। यहीं नहीं वो आए दिन कमजोर लोगों की मदद भी करते हुए नजर आते हैं।

NSIT
Nsmch