LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

Shefali Jariwala : फ्रिज में रखा खाना खाया फिर....शेफाली जरीवाला की मौत की वजह का खुलासा, तीन दिन बाद खुला राज...

Shefali Jariwala : एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने सभी को हैरान कर रखा है। वहीं मौत के दिनों के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है...

Shefali Jariwala death reason
Shefali Jariwala death reason- फोटो : social media

Shefali Jariwala : मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। उन्होंने 42 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से ही मौत के कारणों की तलाश में पुलिस जुटी है। इसी बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शेफाली के पति पराग त्यागी ने अपने बयान में बताया कि फ्रिज का खाना खाने के बाद शेफाली बेहोश हो गई थी। बताया जा रहा है कि शेफाली ने उस दिन व्रत भी रखा था। 

42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बता दें कि, मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला जिन्हें उनके आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में पहचान मिली थी। अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्मी और टीवी सितारों को, बल्कि पूरे देश को हैरानी में डाल दिया। 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से शेफाली की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Diarch GO

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात शेफाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंबोली पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

कम बीपी से गई जान

अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टरों की राय के मुताबिक, शेफाली का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत फोरेंसिक जांच कराई। उनके घर से ग्लूटाथियोन और विटामिन की एंटी-एजिंग टैबलेट्स के डिब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने शेफाली के पति पराग त्यागी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। सभी ने साफ किया कि उन्हें किसी तरह की शिकायत या शक नहीं है। पुलिस को भी अब तक किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं।

NSIT
Nsmch

सत्यनारायण की पूजा और व्रत के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

परिवार के मुताबिक, मौत से पहले शेफाली ने अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा रखी थी। जिसमें उनके माता-पिता भी शामिल हुए थे। शेफाली ने व्रत रखा था। पति पराग ने अपने बयान में कहा कि पूजा के बाद शेफाली ने फ्रिज में रखा खाना खाया, जिसके कुछ देर बाद वे बेहोश हो गईं। फिलहाल पुलिस ने अचानक मौत यानी Accidental Death का मामला दर्ज किया है। फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।