LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

shefali jariwala: शेफाली जरीवाला की मौत पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बड़ा बयान, कहा- 'जवान रहने का ये शौक दिल को मार डालता है'

shefali jariwala: शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सबको चौंका दिया है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस असमा अब्बास ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एंटी एजिंग दवाओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

shefali jariwala:
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का शेफाली जरीवाला को लेकर बयान- फोटो : social media

shefali jariwala: कांटा लगा गाने से फेमस हुई शेफाली जरीवाला की असमय मृत्यु की खबर ने पूरे भारत को स्तब्ध कर दिया। मात्र 42 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कहना, ना केवल उनके परिवार बल्कि लाखों प्रशंसकों के लिए गहरा आघात रहा।

उनकी मौत की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके एंटी एजिंग ट्रीटमेंट को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। इसी मुद्दे पर पाकिस्तानी सिनेमा की वरिष्ठ अदाकारा असमा अब्बास का एक भावनात्मक लेकिन तीखा वीडियो सामने आया है, जिसमें वे न केवल दुख ज़ाहिर करती हैं, बल्कि कड़े सवाल भी उठाती हैं।

असमा अब्बास का वीडियो

पाकिस्तानी एक्ट्रेस असमा अब्बास ने शेफाली की मौत को लेकर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका स्वर बेहद भावुक था, लेकिन उसमें समाज के एक गहरे और खतरनाक ट्रेंड की तरफ इशारा भी था — अननेचुरल ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और जवानी को बनाए रखने की सनक।उन्होंने कहा कि इंडियन एक्ट्रेस शेफाली की जो अचानक मौत हुई है, वो बहुत तकलीफदेह थी... सुना है कि वो एंटी एजिंग इंजेक्शन लेती थीं... पता नहीं क्या शौक है जवानी का... बुढ़ापे को स्वीकार क्यों नहीं करते?"यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं — एक वर्ग ने असमा की भावनाओं को सही ठहराया, जबकि दूसरा वर्ग इसे संवेदनहीन और निजी जीवन में दखल मान रहा है।

सौंदर्य की अंधी दौड़ या स्वास्थ्य के लिए खतरा?

आज की ग्लैमर इंडस्ट्री में युवा दिखने की होड़ इतनी तेज हो गई है कि कई सेलेब्रिटी बोटॉक्स, फिलर्स, हॉर्मोन थैरेपी, और एंटी एजिंग इंजेक्शन जैसे उपाय अपनाते हैं। यह ट्रेंड केवल फिल्म और फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जीवन में भी धीरे-धीरे प्रवेश कर चुका है।डॉक्टरों के अनुसार बार-बार एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करवाने से हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, और दिल से संबंधित जटिलताएं हो सकती हैं।लंबे समय तक इनके उपयोग से कार्डियक अरेस्ट, थ्रोम्बोसिस, और ब्रेन स्ट्रोक जैसे खतरे भी सामने आ सकते हैं।

NSIT
Nsmch

सेलेब्स की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया का असर

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद कई भारतीय कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उनके पति पराग त्यागी का दुखद चेहरा वायरल हो चुका है, और अंतिम संस्कार की तस्वीरों में शेफाली को एक दुल्हन की तरह विदा किया गया, जो दिल को छू जाने वाला दृश्य था।इसी माहौल में असमा अब्बास का बयान एक अलग सोच लेकर आया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी भर जवान कौन रह सकता है? ये सब दिमाग पर बोझ बन जाता है। सपनों में भी वही सब घूमता रहा।