LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने पर्सनल और लव लाइफ का किया खुलासा, तलाक के बाद दूसरी शादी को लेकर दिया ये बयान

श्मि देसाई ने अपने दूसरे शादी के बारे में खुलकर बात की। जानिए उनके लव लाइफ के अनुभव और शादी को लेकर उनके विचार। क्या रश्मि देसाई जल्द ही शादी करेंगी?

टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने पर्सनल और लव लाइफ का किया ख
Rashmi desai reaction - फोटो : social media

Rashmi desai reaction On Marrige: टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनकी पहली शादी अभिनेता नंदीश संधू से हुई थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 2016 में उनका तलाक हो गया। रश्मि ने शादी के दौरान कई मुश्किलें झेलीं, और उनकी लव लाइफ भी खासा विवादों में रही। बिग बॉस शो के दौरान उनकी निजी जिंदगी का खुलासा हुआ था, जहां उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं हुईं।

अरहान खान के साथ संबंधों का खुलासा

बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई का अरहान खान के साथ अफेयर सामने आया। हालांकि, शो के दौरान यह भी पता चला कि अरहान रश्मि को धोखा दे रहे थे, जिससे उनका रिश्ता टूट गया। इस घटना के बाद रश्मि की लव लाइफ को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई और उनकी जिंदगी के इस पहलू पर फोकस किया गया।

क्या रश्मि देसाई करेंगी दूसरी शादी?

रश्मि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दूसरी शादी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आजतक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे कई बार प्यार के मामले में गलत फैसले ले चुकी हैं। रश्मि ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए लड़का नहीं बनाया है, वो भूल गए हैं।" रश्मि ने यह भी कहा कि उनकी फैमिली उनके लिए एक अच्छा रिश्ता ढूंढ़ रही है और अगर सही लड़का मिलता है, तो वह शादी कर सकती हैं, लेकिन फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है।

कैसा जीवनसाथी चाहती हैं रश्मि?

रश्मि ने यह भी बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं, जो चीजों को लेकर स्पष्ट हो और रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखे।रश्मि देसाई की शादी 2011 में नंदीश संधू से हुई थी, लेकिन यह शादी सिर्फ चार साल चली। इसके बाद 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके नाम को कई बार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

NSIT
Nsmch