LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट पर आलोचना तेज, बॉलीवुड लेखक मनोज मुंतशिर ने की कार्रवाई की मांग

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया के अभद्र कमेंट पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मनोज मुंतशिर ने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट पर आलोचना तेज, बॉलीवुड ल
Ranveer allahbadia controversy- फोटो : social media

Ranveer allahbadia controversy: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किया गया एक विवादित कमेंट तेजी से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कमेंट की जमकर आलोचना की, जिसमें कॉमेडियन समय रैना भी लपेटे में आ गए। इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मनोज मुंतशिर ने वीडियो शेयर कर की कार्रवाई की मांग

मनोज मुंतशिर ने 10 फरवरी की सुबह अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रणवीर के अभद्र सवाल का वीडियो शेयर करते हुए इसे मानवता के गिरते स्तर का प्रतीक बताया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस अब हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए हैं।"

उन्होंने माता-पिता को चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारे बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा है, और उन्हें समय रहते सचेत होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग कर रणवीर और समय रैना के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि अगर अब आवाज़ नहीं उठाई गई, तो इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियाँ भुगतेंगी।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

मनोज मुंतशिर के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना की कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने कहा, "बिलकुल सही बोल रहे हैं भैया।" जबकि दूसरे ने लिखा, "10 साल पहले AIB के शो पर जो अश्लीलता परोसी गई थी, उसका विरोध अगर उस वक्त होता, तो आज यह स्थिति नहीं होती।"

NSIT
Nsmch

लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे कंटेंट को मिलियन व्यूज़ मिलना दुखद और चिंताजनक है। इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ी हुई है और लोग इस प्रकार के असंवेदनशील और अश्लील कॉन्टेंट का कड़ा विरोध कर रहे हैं।