LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Rajpal yadav: जेल से निकलते हुए रेखा गुप्ता से राजपाल यादव ने कर दी अपील, कहा- 'तिहाड़ जेल में 20 हजार कैदियों से की बात और...'

Rajpal yadav: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं। 18 मार्च को अगली सुनवाई होगी। जेल से निकलकर उन्होंने कैदियों को दूसरा मौका देने की अपील की।

Rajpal yadav
राजपाल यादव ने की खास अपील!- फोटो : social media

Rajpal yadav: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वह फिलहाल 2-3 दिन अपनी भतीजी की शादी की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से विस्तार से बातचीत करेंगे।

पीटीआई से बातचीत में राजपाल यादव ने बताया कि उनके सभी कानूनी मामले हाई कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मामला अदालत में लंबित है, तब तक वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखने की बात कही और मीडिया, दर्शकों तथा भारतीय सिनेमा जगत को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Diarch GO

17 फरवरी तक तिहाड़ जेल में रहे

राजपाल यादव 5 फरवरी से 17 फरवरी तक तिहाड़ जेल में रहे। उन्होंने जेल में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वहां कई ऐसे कैदी हैं जिन्हें जीवन में दूसरा मौका मिलना चाहिए। उनके अनुसार, करीब 20,000 कैदियों में से कुछ ने एक बार गलती की और वर्षों से जेल में बंद हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कठोर नियमों में उचित ढील देकर और वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर कुछ कैदियों को अवसर दिया जाए, तो इससे सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उन्होंने रेखा गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि तिहाड़ जेल में बंद लगभग 10 प्रतिशत कैदी ऐसे हो सकते हैं जिन्हें कानूनी अवधि पूरी करने के बाद पुनर्वास का अवसर मिलना चाहिए। राजपाल यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ऐसे कैदियों की ओर से पैरवी करने को भी तैयार हैं।

17 फरवरी को जेल से बाहर आए

जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 17 फरवरी की शाम करीब 4:50 बजे वह जेल से बाहर आए। शिकायतकर्ता को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने के बाद उन्हें अंतरिम राहत मिली। अदालत ने उन्हें पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही, 18 मार्च को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत या डिजिटल माध्यम से उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। राजपाल यादव ने कहा कि 2027 में वह बॉलीवुड में अपने 30 वर्ष पूरे करेंगे और दर्शकों के समर्थन के कारण ही वह 200 से अधिक फिल्मों में काम कर सके हैं।

NSIT
Nsmch