LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Punjabi singer death - 11 दिन से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जिंदगी से जूझ रहे पंजाबी सिंगर की हुई मौत, फैंस ने जताया शोक

Punjabi singer death - मौत से अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का इलाज के दौरान निधन हो गया है।बुधवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Punjabi singer death - 11 दिन से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जिंदग

N4N Desk -11 दिन से मौत से अपनी जिंदगी की  लड़ाई लड़ रहे पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का इलाज के दौरान निधन हो गया है।बुधवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।जवंदा  के   निधन पर  उनके  फैंस ने शोक जाहिर किया  है। वहीं   पंजाब के सीएम भगवंत  मान  ने भी   दुख जाहिर किया है. 

पिछले 11 दिन से एडवांस  लाइम   सपोर्ट सिस्टम पर
 बाइक एक्सीडेंट में घायल जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। 27 सितंबरको पंजाबी सिंगर जवंदा का पंचकूला के पिंजौर में बीएमडब्ल्यू बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। उनका अंतिम संस्कार कल जगरांव में होगा।

बाइक एक्सीडेंट में हुए थे घायल

बता दें कि कि बीते  दिनों पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सेक्टर-30 टी पॉइंट के पास बाइक से आ रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सांडों की लड़ाई की वजह से हादसे का शिकार हो गए थे। सिंगर बद्दी से पिंजौर आ रहे थे। अचानक सांड आगे आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और हाईवे पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद से ही राजवीर लाइफ सपोर्ट पर थे।

सीएम मान ने जताया शोक

सीएम भगवंत मान ने जवंदा के निधन पर शोक जताया है। मान ने कहा कि राजवीर जवंदा की इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।  छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहेगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।

NSIT
Nsmch

कैसा   रहा  जवंदा  का करियर

2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम से राजवीर ने अपने करियर की शुरुआत की और 2016 में कली जवंदे दी से उन्हें पहचान मिली। 2017 में मुकाबला और कंगणी जैसे गाने हिट हुए। इसके बाद पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, लैंडलॉर्ड, सरनेम समेत कई सुपरहिट गाने दिए।

2018 में पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया।