LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

सलमान खान के साथ काम कर चुके बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी के सौतेले भाई को 70 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पटना पुलिस ने बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर के सौतेला भाई बताने वाले गायक जावेद शराफत अली खान को 70 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई के मलाड से गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला।

सलमान खान के साथ काम कर चुके बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी

Patna -  बिहार की राजधानी पटना से जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद का सौतेला भाई बताने वाले गायक जावेद शराफत अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद पर पटना के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से संगीत और एल्बम निर्माण के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। पुलिस आरोपी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर पटना ला रही है।

म्यूजिक कंपोजिंग के नाम पर बुना जाल

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब आरोपी जावेद शराफत अली खान ने खुद को एक बड़ा म्यूजिक डायरेक्टर और नामचीन हस्तियों का रिश्तेदार बताकर पीड़ित डॉक्टर से संपर्क किया। आरोपी ने डॉक्टर को झांसा दिया कि वह उनके लिए गाने और म्यूजिक कंपोज करेगा। ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर उसने डॉक्टर का भरोसा जीत लिया, जिसके बाद प्रोजेक्ट के नाम पर धीरे-धीरे बड़ी रकम की मांग की जाने लगी।

दो साथियों के साथ मिलकर की धोखाधड़ी

पुलिस जांच के अनुसार, जावेद इस खेल में अकेला नहीं था। उसने डॉक्टर की मुलाकात प्रकाश भारद्वाज और राकेश वर्मा नाम के दो व्यक्तियों से कराई थी, जिन्हें उसने रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। इन तीनों ने मिलकर डॉक्टर को एक बड़े व्यापारिक प्रोजेक्ट में निवेश करने का लालच दिया। विश्वास में आकर पीड़ित ने इन तीनों के अलग-अलग बैंक खातों में कुल 70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन न तो काम शुरू हुआ और न ही पैसे वापस मिले।

मुंबई के मलाड से हुई गिरफ्तारी

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित डॉक्टर (जो प्रोड्यूसर के तौर पर भी सक्रिय हैं) ने 1 मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। इसके बाद पटना पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी गई। तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस ने महाराष्ट्र के मालवानी मलाड इलाके से जावेद शराफत अली खान को धर दबोचा। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

NSIT
Nsmch

ट्रांजिट रिमांड पर पटना ला रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मिल गई है। आरोपी जावेद को अब पटना लाया जा रहा है, जहां गांधी मैदान थाने की पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ करेगी। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या उसने इस तरह के प्रोफाइल का इस्तेमाल कर अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। इस गिरफ्तारी से मनोरंजन जगत में फर्जीवाड़ा करने वाले तत्वों के बीच हड़कंप मचा है।

रिपोर्ट - अनिल कुमार