LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गजब बेइज्जती है वाले पंचायत सीरीज के दामादजी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

panchyat series - पंचायत सीरीज में काम कर चुके एक्टर आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गजब बेइज्जती है वाले पंचायत सीरीज के दामादजी को आया हार्ट अट
एक्टर आसिफ खान को आया दिल का दौरा।- फोटो : NEWS4NATION

N4N desk - पंचायत सीरीज में गजबे बेइज्जती है, वाले डॉयलॉग से देश भर में चर्चित एक्टर आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही आसिफ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, फैंस की चिंता बढ़ गई। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल आसिफ खतरे से बाहर हैं। 

जानकारी के अनुसार पंचायत वेब सीरीज और हाल ही में रिलीज फिल्म भूतनी में नजर आए आसिफ को दो दिन पहले दिला का दौरा पड़ा था। ये घटना अचानक हुई, लेकिनसमय रहते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। अब वो ठीक हैं और कुछ दिनों में अस्पताल से उनकी छुट्टी हो सकती है.

आसिफ की हालत बेहतर
 आसिफ 34 साल के हैं और इस उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर शॉकिंग है. लेकिनअच्छी बात ये है कि अब एक्टर की हालत स्थिर है कहा जा रहा है कि आसिफ जब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक वो डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे. राहत की बात ये है कि वो खतरे से बाहर हैं.

Diarch GO

हेल्थ को लेकर क्या बोले आसिफ
 हार्ट अटैक आने के बाद आसिफ खान ने अपनी हेल्थ को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि 'पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शुक्र है, अब मेरी तबीयत में सुधार है और मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं।

 आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। तब तक मुझे अपनी दुआओं में याद रखने के लिए शुक्रिया'
 जिंदगी बहुत छोटी है
 जैसे ही उनकी तबीयत ठीक हुई, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक कर देने वाला मैसेज शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले 36 घंटों से ये सब देखने के बाद ये एहसास हुआ। जिंदगी बहुत छोटी है, एक भी दिन को हल्के में मत लीजिए। एक पल में सबकुछ बदल सकता है।

NSIT
Nsmch

बात अगर आसिफ  के काम करें तो वह पंचायत के दो सीजन में नजर आए  हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता पहले सीजन में मिली थी। जिसमें उनका डॉयलॉग   बहुत फेमस हुआ था और इसके कई मीम्स भी बने थे। इसके अलावा आसिफ को 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसे वेब सीरीज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है. वो छोटे पर दमदार किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं.  

एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने पिछले साल 10 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड जेबा संग निकाह किया था. निकाह के बाद वो जेबा संग अपनी ड्रीमी लाइफ जी रहे हैं