LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की वायरल तस्वीरों पर लगा फुटस्टॉप, अफवाहों का सच आया सामने

मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को जन्म दिया। लेकिन दोनों ने इंस्टा स्टोरी के जरिए भाई-बहन के रिश्ते की सच्चाई बताते हुए अफवाहों को खत्म कर दिया।

 मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की वायरल तस्वीरों पर लगा फुटस्ट
मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की वायरल स्टोरी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Mohammed Siraj-Janai bhosle viral picture: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और दिग्गज सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया, और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ अफवाहें तो यहां तक पहुंच गईं कि जल्द ही उनकी शादी की खबर भी आ सकती है।

इंस्टा स्टोरी से सामने आया सच

हालांकि, जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। जनाई ने अपनी स्टोरी पर सिराज के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे भाई।" सिराज ने भी इस स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, "मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं, बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसे है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में।" इस इंस्टा स्टोरी के बाद यह साफ हो गया कि सिराज और जनाई के बीच भाई-बहन का रिश्ता है और वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। तस्वीरें जो वायरल हुई थीं, वह जनाई के 23वें जन्मदिन के दौरान क्लिक की गई थीं।

अफवाहों की वजह बनीं तस्वीरें

जनाई भोसले, जो एक राइजिंग स्टार हैं और सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं, ने अपने जन्मदिन के मौके पर मोहम्मद सिराज के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाई थी। इस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। लेकिन इससे पहले कि ये अफवाहें और बढ़तीं, जनाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर के साथ सिर्फ एक लाइन लिखकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। जनाई के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके साथ सिराज के अलावा आशा भोसले, जैकी श्रॉफ और श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे।