LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

महाकुंभ 2025: सुनील ग्रोवर ने गंगा स्नान कर जताई अपनी आस्था, बोले- "डुबकी लगाकर धन्य महसूस कर रहा हूं"

महाकुंभ 2025 में सुनील ग्रोवर ने संगम में डुबकी लगाई और आस्था से भरे अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, "यहां आकर पवित्र और धन्य महसूस कर रहा हूं।" जानें महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले अन्य सिलेब्रिटीज के बारे में।

महाकुंभ 2025: सुनील ग्रोवर ने गंगा स्नान कर जताई अपनी आस्था,
सुनील ग्रोवर प्रयागराज में- फोटो : social media

 Sunil grover holy dip maha kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस पवित्र अवसर पर फिल्मी और टीवी जगत के कई मशहूर हस्तियां भी भाग ले रही हैं। हाल ही में प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने महाकुंभ में डुबकी लगाई और इस अनुभव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

सुनील ग्रोवर का गंगा स्नान

सुनील ग्रोवर ने गंगा स्नान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह पूरी तरह से श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने महाकुंभ में डुबकी लगाने के अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए लिखा, "दिव्‍य, दैवी, ईश्‍वरीय। महाकुंभ 2025 में यहां आकर पवित्र महसूस कर रहा हूं। यहां डुबकी लगाकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जिसका बेसब्री से इंतजार था।" उन्होंने आगे कहा, "इसी जल में कितने ही साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों वर्षों से आते रहे हैं। मैं संपूर्ण महसूस कर रहा हूं। हर किसी का आभार जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की। जय हो!"

Diarch GO

सपना चौधरी और अन्य सिलेब्रिटीज भी पहुंचे महाकुंभ

सुनील ग्रोवर से पहले मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी महाकुंभ में पहुंची थीं। उन्होंने भी अपने गंगा स्नान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इस अनुभव को अपनी आस्था के साथ जोड़ा। इसके अलावा, रेमो डिसूजा ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई और अपना अनुभव वीडियो के माध्यम से साझा किया। वह चेहरा छिपाकर प्रयागराज में घूमते दिखे थे और गंगा स्नान के बाद सूर्य को अंजलि अर्पित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।