LATEST NEWS

  • Anant Singh Expelled From JDU
  • JDU Political Crisis: नीतीश-ललन-निशांत की नाराजगी बाहुबली विधायक पर पड़ी भारी, पढ़िए अनंत सिंह पर एक्शन की इनसाइड

  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में इतने बजे होगी आरती
  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter: पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ा

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की जाएगी विधायकी! मोकामा में उपचुनाव की अटकलें तेज

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रहा भयंकर तूफान, इस दिन से भारी बारिश के

Karan Johar Instagram: करण जौहर ने शाहरुख-आलिया समेत कई सितारों को किया अनफॉलो, वजह आई सामने

Karan Johar Instagram: करण जौहर ने शाहरुख खान, आलिया भट्ट और करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया। जानिए क्या बोले करण जौहर।

Karan Johar Instagram
करण जौहर का बड़ा फैसला- फोटो : social media

Karan Johar Instagram: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस ने देखा कि करण जौहर ने कई बड़े बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है। इनमें उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे नाम शामिल हैं।

करण जौहर अपनी दोस्ती और बॉलीवुड में मजबूत रिश्तों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अचानक कई सितारों को अनफॉलो करने के बाद फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे भी अब करण की फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन को अनफॉलो करने की चर्चा

सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक आर्यन को अनफॉलो करने को लेकर हुई। खास बात यह है कि कार्तिक आर्यन करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। इसके बावजूद करण ने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले में एक दिलचस्प बात सामने आई। करण जौहर अभी भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। जबकि पहले दोनों के बीच मनमुटाव और विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

करण जौहर ने खुद सामने आकर सफाई दी

यह खबर जब  तेजी से वायरल होने लगी तो करण जौहर ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सिर्फ एक “डिजिटल डिटॉक्स” है। करण ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए लोगों को अनफॉलो कर रहे हैं। करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर अपना टाइम और एनर्जी बचाने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूं। ये नेशनल न्यूज नहीं बन सकती। प्लीज भगवान के लिए कुछ और क्लिकबेट लगाइए, ये उतना रेलेवेंट नहीं है।”

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं करण जौहर

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर उनके बच्चों यश और रूही के साथ वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड सितारों के साथ अपने खास पलों, फिल्मों के अपडेट और पर्दे के पीछे की झलकियां भी शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर का हालिया प्रोडक्शन ‘चांद मेरा दिल’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।