LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन कमाए इतने करोड़

जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने होली के मौके पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो अनुमान से लगभग दोगुना है।

john abraham the diplomat

BOX OFFICE: होली के मौके पर रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो रिलीज से पहले लगाए गए अनुमान से लगभग दोगुना है। शिवम नायर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 मार्च 2025 को होली पर रिलीज हुई। आमतौर पर होली पर फिल्मों की कमाई प्रभावित होती है, क्योंकि दर्शक त्योहार में व्यस्त रहते हैं। लेकिन 'द डिप्लोमैट' ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए दमदार ओपनिंग दर्ज की। फिल्म के ओपनिंग शो में 20.45% सीटें भरी रहीं, जबकि रात के शो में यह संख्या 28% तक पहुंच गई, जो दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पहले दिन की कमाई उम्मीद से ज्यादा

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 4 करोड़ रुपये से ओपनिंग की, जबकि पहले दिन की कमाई का अनुमान सिर्फ 2-2.50 करोड़ रुपये लगाया गया था। इस शानदार शुरुआत के साथ उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म 'वेदा' जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी, ने पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि 'द डिप्लोमैट' की ओपनिंग इससे कम रही, लेकिन होली और रमजान के बावजूद इसने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे आगे भी इसके अच्छा कारोबार करने की संभावना है।

देशभक्ति थीम और स्टारकास्ट

'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल केस को हैंडल करते हैं। फिल्म में शारिब हाशमी, सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और रेवती भी अहम भूमिकाओं में हैं। जॉन की पिछली फिल्मों 'मद्रास कैफे', 'बाटला हाउस' और 'सत्यमेव जयते' की तरह यह फिल्म भी देशभक्ति और सस्पेंस-थ्रिलर जॉनर पर आधारित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

क्या वर्ड ऑफ माउथ से गति मिलेगी?

रिलीज से पहले फिल्म के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ से इसके कारोबार को फायदा मिल सकता है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला विक्की कौशल की 'छावा' से है, जो करीब एक महीने बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर वीकेंड पर यह 10-12 करोड़ कमा लेती है, तो इसे पक्की हिट माना जा सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म पहले हफ्ते में 25 करोड़ से ज्यादा कमा लेती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म साबित होगी।

NSIT
Nsmch