LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

आलीशान बंगले में ठाठ की जिंदगी जीनेवाले सुपर स्टार एक्टर का जेल की दीवारों में रहना हुआ मुश्किल, कोर्ट से लगाई गुहार – मुझे जहर दे दो

actor darshan - अपने फैन की हत्या के केस में जेल में बंद कन्नड़ एक्टर ने कोर्ट से जहर देने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए उनके शरीर पर कई जगह फंगस हो गया है।

 आलीशान बंगले में ठाठ की जिंदगी जीनेवाले सुपर स्टार एक्टर का

N4N Desk - कभी आलीशान बंगले और महंगे गाड़ियों से चलनेवाले सुपर स्टार कन्नड़ एक्टर दर्शन कुमार लंबे समय से अपने ही फैन की हत्या के केस में जेल में बंद हैं। लेकिन अब एक्टर का जेल में रहना मुश्किल हो गया है। जिसके बाद रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल में बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन ने जेल में जहर देने की गुहार लगाई है। दर्शन मंगलवार को 64वीं सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।

कई दिनों से नहीं देखा सूरज

उन्होंने कोर्ट से कहा कि उनके लिए अब जेल के अंदर के हालात सहना मुश्किल है। दर्शन ने कहा कि जेल में बाहर निकलने की इजाजत नहीं होने के कारण मैंने कई दिनों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है।' 

ऐसे नहीं जी सकता, मुझे जहर दे दो

एक्टर ने कहा, 'मेरे हाथों में फंगस लग गया है। मेरे कपड़ों से बदबू आती है। मैं अब ऐसे नहीं जी सकता। प्लीज, मुझे जहर दे दो। यहां जिंदगी असहनीय हो गई है। मुझे जेल में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।'

जमानत की अर्जी खारिज

दर्शन की अपील पर जज ने कहा कि ऐसी चीजें नहीं की जा सकतीं। यह संभव नहीं है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 19 सितंबर तक स्थगित कर दी। दर्शन ने बल्लारी जेल में ट्रांसफर करने और बिस्तर-गद्दे की मांग को लेकर भी अलग याचिका लगाई है।

NSIT
Nsmch

इससे पहले  सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में एक्टर की जमानत रद्द कर दी थी। रेणुकास्वामी मर्डर केस में कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिसंबर 2024 में एक्टर दर्शन को जमानत दे दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों से छेड़छाड़ की आशंकाओं का हवाला देते हुए 14 अगस्त, 2025 को उनकी जमानत रद्द कर दी।

नहीं दे सकते कोई विशेष सुविधा

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने उन्हें दोबारा हिरासत में लेने का आदेश देते हुए कहा अगर वह बाहर रहे तो मुकदमे पर असर पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि अगर एक्टर को जेल में कोई विशेष सुविधा दी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें जेल में कुछ महीने दर्शन कुमार की तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह कुर्सी पर बैठकर आराम से कॉफी पीते नजर आए थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद इससे जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। 

दर्शन कुमार पर अपने फैन की हत्या का आरोप

दर्शन पर किडनैपिंग के बाद फैन की हत्या का आरोप दर्शन को चित्रदुर्ग निवासी 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के किडनैपिंग और हत्या के सिलसिले में जून 2024 में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु में रेणुकास्वामी का पहले अपहरण किया गया। उन्हें बेंगलुरु के एक शेड में तीन दिन तक प्रताड़ित किया गया। बाद में उनका शव एक नाले से मिला था।

जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। दोनों के मोबाइल नंबर भी उसी एरिया में एक्टिव थे। 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई थी। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग सलाखों के पीछे हैं।