LATEST NEWS

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

विवादित पोस्ट पर नेहा सिंह राठौर का क्या हुआ? सुप्रीम कोर्ट से आई बड़ी खबर, 19 जनवरी की तारीख हुई तय

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री और पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित पोस्ट के मामले में फंसी नेहा को अब 19 जनवरी को पुलिस के सामने पेश होना होगा।

विवादित पोस्ट पर नेहा सिंह राठौर का क्या हुआ? सुप्रीम कोर्ट

N4N Desk - विवादित सोशल मीडिया पोस्ट और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुर्खियों में रहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

19 जनवरी को पुलिस के सामने होना होगा पेश 

अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही नेहा सिंह राठौर के लिए एक सख्त शर्त भी रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आगामी 19 जनवरी को पुलिस की पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया, तो इसे बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

क्या है पूरा मामला? 

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी) के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर देश विरोधी और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। शिकायत के अनुसार, जब सरकार स्थिति को संभालने में जुटी थी, तब नेहा ने प्रधानमंत्री और व्यवस्था पर ऐसी टिप्पणियां कीं जिससे लोगों की भावनाएं भड़क सकती थीं।

राहत के बाद नेहा की प्रतिक्रिया 

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के तुरंत बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा— "माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस बड़ी राहत के लिए आपका धन्यवाद।" अब सभी की नजरें 19 जनवरी को होने वाली पुलिस पूछताछ पर टिकी हैं, जहाँ पुलिस उनके पोस्ट के पीछे की मंशा और तथ्यों की पड़ताल करेगी।


NSIT
Nsmch