LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

IIFA अवॉर्ड्स 2024, जयपुर में सिल्वर जुबली के जश्न पर पहुंची माधुरी दिक्षित

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स इस साल अपनी सिल्वर जुबली जयपुर में मनाने जा रहा है। 8 और 9 मार्च को होने वाले इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह की थीम ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ रखी गई है।

IIFA

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स इस साल अपनी सिल्वर जुबली मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 और 9 मार्च को जयपुर में होने वाले इस भव्य आयोजन की थीम ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ रखी गई है। इस अवॉर्ड शो के लिए बॉलीवुड सितारों का जयपुर आगमन शुरू हो चुका है, जिससे पिंक सिटी का माहौल और भी रंगीन हो गया है।

सितारों का जयपुर आगमन

गुरुवार देर शाम माधुरी दीक्षित और नुसरत भरूचा जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। माधुरी दीक्षित ने कहा, "IIFA से मेरा पुराना नाता है, और इस बार जयपुर में इसका आयोजन होना मेरे लिए खास अनुभव है।" वहीं, नुसरत भरूचा ने राजस्थान को एक्सप्लोर करने की इच्छा जताई। इसके अलावा, विजय वर्मा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी जयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 8 मार्च को जयपुर आएंगे और तीन दिन तक इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

महिला सशक्तिकरण पर खास सेशन

IIFA की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक खास टॉक शो ‘द जर्नी ऑफ वीमेन इन सिनेमा’ का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। इसमें माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी।

डिजिटल अवॉर्ड्स और रिहर्सल

अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और विजय वर्मा 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे। इसके लिए वे जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में रिहर्सल कर रहे हैं। अपारशक्ति ने कहा, "यह खास अनुभव होने वाला है, क्योंकि यहां 15,000 लोग आएंगे।"

NSIT
Nsmch

9 मार्च को होगा ग्रैंड फिनाले

9 मार्च को IIFA अवॉर्ड्स का मुख्य समारोह होगा, जिसमें भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों और फिल्मों को प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। जयपुर इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, और फैंस अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।