LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

Shahrukh khan news - विवादों में घिरी आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड, समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान पर किया केस, मांग लिए इतने करोड़ रुपए

Shahrukh khan news - नारकोटिक्स ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने सीरीज में अपने चित्रण के लिए शाहरुख खान, गौरी खान, नेटफ्लिक्स इंडिया और रेड चिलीज के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है।

Shahrukh khan news - विवादों में घिरी आर्यन खान की बैड्स ऑफ

N4N desk -- नेटफ्लिकस पर रिलीज शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवादों में घिर गई  है। सीरीज के एक सीन को लेकर नारकोटिक्स ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने सीरीज में अपने चित्रण के लिए शाहरुख खान, गौरी खान, नेटफ्लिक्स इंडिया और रेड चिलीज के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है।

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसमें सुपरस्टारशाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउसरेड चिलीजएंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणा और हर्जाने की मांग की गई है

क्या है आरोप

 वानखेड़े के वकील जतिन पाराशर ने कहा कि समीर का आरोप है कि आर्यन खान ने अपनी सीरीज में उनके जैसा हूबहू शख्स दिखायागया है. शो में उनका कैरेक्टर अससीनेशन किया गया.। शो के चलते समीर वानखेड़े और उनके परिवार को गालियां पड़ रही हैं। उन्हें भ्रष्ट बताया जा रहा है. ऐसे में आर्यन के शो के उस हिस्से को डिलीट किया जाए।

भ्रामक चित्रण  का आरोप

यह मुकदमा रेड चिलीजकी बनाई और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दिखाए एक झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक वीडियो के कारण दायर किया गया है। यह सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों का भ्रामक और नकारात्मक चित्रण करती है, जिससे कानून प्रवर्तन संस्थानों में जनता का विश्वास कम होता है

NSIT
Nsmch

इस सीरीज को जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को रंगभेदी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बदनाम करने के इरादे से तैयार और कार्यान्वित किया गया है।

 विशेष रूप से तब, जब समीर वानखेड़े और आर्यन खान से संबंधित मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय और मुंबई के एनडीपीएस विशेष न्यायालय में लंबित और विचाराधीन है.

इस सीरीज को जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को रंगभेदी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बदनाम करने के इरादे से तैयार और कार्यान्वित किया गया है. विशेष रूप से तब, जब समीर वानखेड़े और आर्यन खान से संबंधित मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय और मुंबई के एनडीपीएस विशेष न्यायालय में लंबित और विचाराधीन है। 

किन सीन पर आपत्ति

सीरीज के पहले एपिसोड में ही यह सारे सीन दिखाए गए है। जिसमें एक सीनमें जब एक किरदार 'सत्यमेव जयते' कहता है, तो दूसरा उसे मिडल फिंगर दिखाकर, अश्लील इशारा करता है। 'सत्यमेव जयते', राष्ट्रीय प्रतीक का हिस्सा है। इसलिए इसपर मिडल फिंगर दिखाना राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के प्रावधानों का गंभीर और संवेदनशील उल्लंघन है, जिसकेकानून के तहत दंडनीय परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में 'सत्यमेव जयते' वाले सीन को भी हटाया जाए.

समीर वानखेड़े ने ये सभी आरोप अपने मुकदमे में लगाते हुए 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. इस रकम को वो टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए दान करेंगे