LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Boney Kapoor and Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी आए कई उतार-चढ़ाव, जानें कैसे 6 महीने की चुप्पी से तय किया शादी तक का सफर

बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव आए। शादीशुदा होने के बावजूद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से प्यार किया और कई सालों बाद 1996 में दोनों ने शादी कर ली।

Boney Kapoor and Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर क
Boney Kapoor SRI DEVI- फोटो : SOCIAL MEDIA

Boney Kapoor and Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और विवादास्पद कहानियों में से एक है। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे, लेकिन इसके बावजूद वह श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए। यह लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव और मुश्किलें आईं। एक वक्त ऐसा भी था जब श्रीदेवी ने बोनी से छह महीने तक बात नहीं की थी।

बोनी कपूर का खुलासा: 6 महीने तक श्रीदेवी ने नहीं की बात

बोनी कपूर ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अपनी और श्रीदेवी की प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रीदेवी का दिल जीतने में करीब 5-6 साल लग गए थे। जब बोनी ने पहली बार श्रीदेवी को प्रपोज किया था, तो वह चौंक गईं थीं। श्रीदेवी ने बोनी से कहा था, "तुम शादीशुदा हो और तुम्हारे दो बच्चे हैं, तुम मुझे ऐसा कह भी कैसे सकते हो?" इसके बाद श्रीदेवी ने छह महीने तक उनसे बात नहीं की।

बोनी कपूर की ईमानदारी और श्रीदेवी के लिए उनकी भावनाएं

बोनी कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मोना को श्रीदेवी के लिए अपनी फीलिंग्स के बारे में पूरी सच्चाई से अवगत कराया था। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा ईमानदारी में विश्वास करता हूं, और मैंने मोना को सब कुछ बता दिया था। प्यार परफेक्ट नहीं होता, और कई बार हमारी भावनाएं हमारे नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं, लेकिन मैंने हमेशा अपनी भावनाओं को स्पष्ट रखा।"

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी

कहा जाता है कि एक समय ऐसा भी था जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में थीं और बोनी कपूर को अपना राखी भाई मानती थीं। उन्होंने बोनी से दूरी बना ली थी क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे और उनकी शादीशुदा जिंदगी में नहीं आना चाहती थीं। लेकिन बोनी कपूर ने धैर्य से काम लिया और यकीन किया कि किस्मत ने उनके लिए कुछ खास लिखा है। जब श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबर मोना को मिली, तो वह पूरी तरह से टूट गईं। इसके बाद, 1996 में, श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी कर ली और अपने जीवन की नई शुरुआत की।

NSIT
Nsmch