LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Diljit Dosanjh sardarji 3 controversy: सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग काम करने पर दिलजीत दोसांझ पर भड़की कंगना रनौत, कह दी इतनी बड़ी बात

Diljit Dosanjh sardarji 3 controversy: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम करने पर भारत में विवाद हुआ है। इस पर कंगना रनौत ने भी कड़ा बयान दिया है। जानें क्या कहा कंगना ने और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।

Diljit Dosanjh sardarji 3 controversy
दिलजीत दोसांझ पर भड़की कंगना रनौत- फोटो : social media

Diljit Dosanjh sardarji 3 controversy: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई है और केवल ओवरसीज में दिखाई जा रही है, फिर भी इसे लेकर भारत में विवाद खड़ा हो गया है।फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ द्वारा पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर दिलजीत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कई लोगों ने इसे "राष्ट्र विरोधी" करार दिया है।

कंगना रनौत का तीखा बयान: "पब्लिक फिगर्स में राष्ट्रीय भावना की कमी"

इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड अभिनेत्री और नेता कंगना रनौत ने भी अपनी राय रखी है। टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि मैंने इन लोगों के बारे में काफी कुछ कह दिया है। हमें राष्ट्र निर्माण की भावना रखनी चाहिए - हर कोई इसमें हिस्सेदार है।

कंगना ने सवाल उठाया कि कलाकार और एथलीट जैसी सार्वजनिक हस्तियां सैनिकों और राजनेताओं जैसी राष्ट्रवादी ज़िम्मेदारी क्यों नहीं निभातीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे अंदर ऐसी भावना क्यों नहीं है? दिलजीत अपना रास्ता क्यों अपना रहे हैं? किसी और क्रिकेटर का अपना रास्ता क्यों होना चाहिए?" कंगना ने आगे कहा कि हमें सबको एक साथ लाने की कोशिश करनी चाहिए और ये तभी होगा जब हम ये विचार इन राजनेताओं तक पहुंचाएंगे।यह बयान खासतौर पर तब आया है जब देश में राष्ट्रवाद और पब्लिक फिगर्स के कर्तव्यों को लेकर बहस तेज है।

NSIT
Nsmch

दिलजीत दोसांझ: क्या कहते हैं उनके फैंस?

दिलजीत दोसांझ के फैंस का कहना है कि सरदार जी 3 एक एंटरटेनमेंट फिल्म है और इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करना एक क्रिएटिव डिसीजन था।कई फैंस ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म भारत में रिलीज नहीं की गई है, केवल ओवरसीज ऑडियंस के लिए है।हालांकि, सोशल मीडिया पर विभाजित राय देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे कलात्मक स्वतंत्रता मान रहे हैं तो कुछ इसे राष्ट्रहित के खिलाफ कदम।दिलजीत दोसांझ ने अब तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट: क्या कर रही हैं इन दिनों?

कंगना रनौत हाल ही में अपनी निर्देशित फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।यह फिल्म 1975 से 1977 तक भारत में लागू की गई इमरजेंसी पर आधारित है।अब कंगना जल्द ही तमिल फिल्म निर्देशक ए.एल. विजय की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आर. माधवन के साथ नजर आएंगी।इसके अलावा भारत भाग्य विधाता जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स भी उनके अपकमिंग शेड्यूल में शामिल हैं।