LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bollywood की इस एक्ट्रेस ने तलाक बाद पति के साथ छलकाया था जाम, एक्ट्रेस ने खुद खोले कई राज

bollywood Actress sai tamhankar वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने साल 2013 में विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट अमय गोसावी से शादी की थी

bollywood Actress sai tamhankar

Bollywood Actress Sai Tamhankar साईं ताम्हणकर एक जानी-मानी भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। साईं ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। हाल ही में वे अपनी वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' को लेकर सुर्खियों में हैं।

साईं ताम्हणकर का करियर

साईं ताम्हणकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उन्होंने कई शानदार मराठी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वे बॉलीवुड की ओर बढ़ीं और कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' में नजर आईं, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके अलावा वे लोकप्रिय वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' में भी अहम भूमिका में दिखी थीं।

साईं ताम्हणकर की पर्सनल लाइफ

साईं ताम्हणकर की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने साल 2013 में विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट अमय गोसावी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

तलाक के बाद भी बना खास रिश्ता

हालांकि साईं और अमय का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों आज भी एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। साईं ने एक इंटरव्यू में बताया कि तलाक के बाद भी वे अपने एक्स-हसबैंड के साथ अच्छे रिश्ते में हैं।

NSIT
Nsmch

तलाक के बाद मनाई पार्टी

साईं ताम्हणकर ने अपने तलाक को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनका तलाक फाइनल हुआ, तो कोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी।  उन्होंने कहा, "कोर्ट में तलाक के लिए जाना मेरे लिए मछली मार्केट जाने जैसा था। वहां लोगों के नाम पुकारे जाते हैं और माहौल काफी अलग होता है। लेकिन जब हमारा तलाक फाइनल हुआ, तो अचानक वहां इमोशनल माहौल बन गया। फिर दोस्तों ने हमारा हालचाल जानने के लिए फोन करना शुरू कर दिया और इसी तरह 8-10 लोग वहां आ गए। इसके बाद हमने शराब पी और अच्छा समय बिताया।"

साईं ताम्हणकर का नया प्रोजेक्ट

साईं ताम्हणकर अपनी नई वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनका दमदार किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। साईं ताम्हणकर की जिंदगी में जहां करियर में बुलंदियां आईं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव भी रहे। बावजूद इसके उन्होंने हर स्थिति को हिम्मत और सकारात्मकता के साथ अपनाया और आज भी अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।