LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BAALWEER WEDDING - बालवीर 'देव जोशी' ने लिए सात फेरे, नेपाल की युवती को बनाया दुल्हन, फैंस ने दी नए जोड़े को बधाई

BAALWEER WEDDING - टीवी सीरियल बालवीर से घर घर में पहचान बना चुके देव जोशी ने अपने लिए दुल्हन की तलाश खत्म कर ली है। लंबे समय से गर्लफ्रेंड आरती खरेल संग उन्होंने सात फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

BAALWEER WEDDING - बालवीर 'देव जोशी' ने लिए सात फेरे, नेपाल
बालवीर देव जोशी ने की शादी- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - बच्चों के बीच बालवीर के नाम से लोकप्रिय देव जोशी ने शादी कर ली है। उन्होंने लांग टाइम गर्लफ्रेंड आरती खरेल संग सात फेरे लिए। शादी की सारी रस्में नेपाल में हुई है। जिसकी तस्वीरें भी देव ने अपने इस्टांग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में देव आरती बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें देव की पत्नी आरती नेपाल की रहने वाली हैं और इसलिए देव आरती के घर नेपाल में शादी करना चाहते थे। दोनों ने मीडिया की नजरों से दूर हिन्दू और नेपाली रस्मों के साथ एक दूसरे संग सात फेरे लिए. इस खास मौके पर कपल के परिवार वाले और उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

टीचर है आरती 

आरती को बच्चों को पढ़ाना बेहद पसंद है, वो एक स्कूल में बतौर टीचर काम करती हैं। आरती और देव एक फंक्शन में एक दूसरे से मिले थे, शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। 

NSIT
Nsmch

दोनों ने एक साथ मनाई महाशिवरात्रि

शादी के पहले ही दिन देव ने आरती के साथ मिलकर महाशिवरात्रि की पूजा की. इस बारे में बात करते हुए देव ने कहा कि महाशिवरात्रि का ये दिन हमारे लिए बहुत खास है. इस दिन सालों पहले मेरे माता पिता की पहली मुलाकात हुई थी और आज हमारी शादी के पहले दिन हम महाशिवरात्रि मना रहे हैं

बालवीर ने दिलाई लोकप्रियता

बता दें कि देव जोशी ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके ‘बालवीर’ का किरदार ने घर घर में पहचान दिलाई थी।