LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

अर्चना पूरन सिंह पर शक्ति कपूर का बड़ा खुलासा, कभी करना चाहते थे इंप्रेस, बाद में की आर्थिक मदद

अर्चना पूरन सिंह और शक्ति कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सामने आया है। जानिए कैसे शक्ति कपूर ने अर्चना को इंप्रेस करने की कोशिश की और बाद में उनकी आर्थिक मदद भी की।

अर्चना पूरन सिंह पर शक्ति कपूर का बड़ा खुलासा, कभी करना चाहत
अर्चना पूरन सिंह और शक्ति कपूर - फोटो : soical media

Shakti Kapoor Tried To Impress Archana Puran Singh:  अर्चना पूरन सिंह 'द कपिल शर्मा शो' की एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और उनकी हंसी शो में जान डाल देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉमेडी शो का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है और कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की है? हाल ही में शक्ति कपूर ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक समय उन्होंने अर्चना को इंप्रेस करने की कोशिश की थी।

शक्ति कपूर ने किया बड़ा खुलासा

शक्ति कपूर जब 'द कपिल शर्मा शो' में गेस्ट बनकर आए थे, तब उन्होंने कपिल शर्मा से बात करते हुए अर्चना पूरन सिंह को लेकर एक दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि अर्चना को अंडरएस्टिमेट मत कीजिए। मड आइलैंड में इनके दो बंगले हैं। बहुत साल पहले हमने फिल्म 'अग्निपथ' में साथ में एक गाना किया था। वो अभी भी फायरक्रैकर हैं, तो सोचिए पहले कैसी रही होंगी। मैंने उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश की थी।"

कैसे करना चाहते थे इंप्रेस?

शक्ति कपूर ने आगे कहा कि मैंने इनडायरेक्टली अर्चना को इंप्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन इनका हाथ बहुत तगड़ा था। जब आप उनसे हाथ मिलाएंगे तो 6 पठानों की एनर्जी महसूस करेंगे। उनसे कोई पंगा नहीं ले सकता है। परमीत को हैट्स ऑफ!"

अर्चना पूरन सिंह को दी थी आर्थिक मदद

अर्चना पूरन सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में एक और दिलचस्प खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि शक्ति कपूर ने कभी उनकी आर्थिक मदद भी की थी। अर्चना के अनुसार फ्लैट खरीदने के लिए मुझे पैसों की जरूरत थी। शक्ति कपूर ने बिना किसी हिचकिचाहट के मुझे 50 हजार रुपये दिए थे।" शक्ति कपूर के इस कदम को लेकर अर्चना आज भी उनकी आभारी हैं।

NSIT
Nsmch

अर्चना पूरन सिंह का हाल ही में हुआ एक्सीडेंट

हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के साथ एक बड़ा हादसा हुआ। शूटिंग के दौरान उनका सीरियस एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनका हाथ टूट गया।उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कलाई की सर्जरी की गई।अर्चना ने अपने व्लॉग में हेल्थ अपडेट दिया, जिससे उनके फैंस को राहत मिली।उनके बेटे को जब यह खबर मिली तो वे भी बेहद परेशान हो गए थे।

अर्चना पूरन सिंह: फिल्मों से टीवी तक का सफर

अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर में 'अग्निपथ', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, 'द कपिल शर्मा शो' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।शक्ति कपूर और अर्चना पूरन सिंह के बीच का यह पुराना किस्सा हास्य और भावनाओं का अनोखा मिश्रण है। एक समय शक्ति कपूर ने अर्चना को इंप्रेस करने की कोशिश की थी, और बाद में उन्होंने आर्थिक मदद भी की।