LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Ananya Pandey अनन्या पांडे ने बिक्नी में बिखेरा जलवा, अंदाज पर फिदा हुए फैंस, स्टाइलिश लुक बना पहली पसंद

Ananya Pandey अनन्या पांडे का येलो बिकिनी लुक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लुक में अनन्या ने येलो कलर की बिकिनी को ब्लू प्रिंटेड शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया। उनके भीगे बालों और क्यूट स्माइल ने इस लुक को और भी आकर्षक बना दिया

Ananya Pandey

Ananya Pandey बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने स्टाइलिश लुक्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे वह रेड कार्पेट इवेंट हो या कैजुअल वेकेशन आउटफिट, अनन्या हमेशा अपने स्टाइल से फैंस को इंप्रेस करती हैं। हाल ही में अनन्या के बिकिनी लुक, शिमरी ड्रेस और कैजुअल आउटफिट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अनन्या का यह ड्रेसिंग सेंस यंगस्टर्स के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है, जिसमें वह स्टाइलिश के साथ-साथ क्यूटनेस का भी तड़का लगाती नजर आईं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी वेकेशन और फैमिली गेट-टुगेदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें अनन्या का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

येलो बिकिनी लुक में अनन्या का ग्लैमरस अवतार

अनन्या पांडे का येलो बिकिनी लुक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लुक में अनन्या ने येलो कलर की बिकिनी को ब्लू प्रिंटेड शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया। उनके भीगे बालों और क्यूट स्माइल ने इस लुक को और भी आकर्षक बना दिया। तस्वीरों में अनन्या को एक कछुए के साथ पोज देते हुए देखा गया, जिससे उनकी मासूमियत भी झलक रही थी।

शिमरी ड्रेस में बिखेरा जलवा

परिवार के साथ एक पार्टी के दौरान अनन्या ने गोल्डन शिमरी ड्रेस में ग्लैमर का तड़का लगाया। स्ट्रैपी स्लीव्स वाली इस ड्रेस के साथ अनन्या ने स्टाइलिश बिच्छू डिजाइन के ईयररिंग्स पहने, जो उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। पार्टी में जहां अनन्या की मां ब्लू ड्रेस में दिखीं और बहन रायसा ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, वहीं गोल्डन ड्रेस में अनन्या का लुक सब पर भारी पड़ा।

बहन के साथ की ट्विनिंग

अनन्या ने अपनी बहन रायसा के साथ भी खास ट्विनिंग लुक अपनाया। उन्होंने वाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू, वाइट और ग्रीन स्ट्राइप्स वाली स्कर्ट पहनी, वहीं रायसा ने उनसे मिलती-जुलती स्ट्राइप्स वाली बॉडी फिटेड ड्रेस पहनी। दोनों बहनों का ये स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

NSIT
Nsmch

बैकलेस टॉप में बिखेरा जलवा

अनन्या का कैजुअल वेकेशन लुक भी बेहद आकर्षक रहा। उन्होंने वाइट कलर का बैकलेस बॉडीसूट पहना जिसे उन्होंने पीछे एक डोरी से बांध रखा था। इसके साथ पिंक प्रिंटेड शॉर्ट्स, चश्मा और कैजुअल चप्पल पहनकर वह साइकिल चलाती नजर आईं। इस लुक में उनकी नेचुरल ब्यूटी ने फैंस का दिल जीत लिया।

फैशन आइकन बनीं अनन्या

अनन्या पांडे का ये स्टाइलिश अंदाज युवाओं के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। उनके कैजुअल, ग्लैमरस और फैमिली आउटफिट्स फैंस को फैशन गोल्स देने का काम कर रहे हैं। अनन्या के इन लुक्स को फॉलो करके हर लड़की अपने लुक को ग्लैमरस और ट्रेंडी बना सकती है।