LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अक्षय कुमार ने स्टंटमैन्स और स्टंटवूमैन्स के लिए बने मसीहा, किया वह काम जो आज तक कोई एक्टर नहीं कर पाया, जानकर एक्टर की करने लगेंगे तारीफ

अक्षय कुमार ने स्टंटमैन्स और स्टंटवूमैन्स  के लिए बने मसीहा,
अक्षय कुुमार ने किया बड़ा काम- फोटो : NEWS4NATION

N4N desk - बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाते हैं। इस बार अक्षय कुमार ने वह काम किया है। जिसकी तारीफ बॉलीवुड से लेकर दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी कर रहे हैं। कई बेहतर स्टंट सीन कर चुके अक्षय कुमार ने एक साथ 700 से ज्यादा स्टंटमैन और स्टंटवूमैन का इंश्योरेंस कराया है।  ताकि किसी हादसे  के कारण उनके परिवार को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

कुछ दिन पहले ही घटना ने डराया

अक्षय कुमार ने यह फैसला कुछ दिन पहले स्टंटमैन की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद लिया है। तमिलनाडु में डायरेक्टर पा. रंजीत की फिल्म 'आर्या' की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन एसएम राजू की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया। इस दुखद घटना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है।  

Diarch GO

अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से चली आ रही सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने भारत भर के लगभग 700 स्टंटमैन और स्टंटवुमन के जीवन का बीमा कराया है। उनकी नई बीमा योजना सैकड़ों एक्शन क्रू मेंबर्स को हेल्थ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस देती है। 

इलाज में नहीं होगी परेशानी

अगर कोई स्टंट कलाकार सेट पर या सेट के बाहर घायल होता है, तो उसे 5 से 5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है।" यह पहल कई कर्मचारियों को अस्थायी राहत दे सकती है, लेकिन यह देश भर के अलग-अलग फिल्म सेट्स पर जरूरी सेफ्टी प्रोटोकॉल, उनकी जवाबदेही आदि जैसे कई सवाल उजागर करती है।

NSIT
Nsmch

बात अगर अक्षर कुमार की फिल्मों की करें तो हाल में ही वह हाउसफुल 5 में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार  कमाई की थी। जल्द ही वह जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ अरशद वारसी भी दिखेंगे।