LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

क्या मैरिज से पहले फिजिकल रिलेशनशिप बनान चाहिए? जानिए इस सवाल के जवाब पर ऐश्वर्या राय क्या कहा?

जानें ऐश्वर्या राय की ब्यूटी विद ब्रेन की खासियत, उनकी इंडस्ट्री में 27 साल की जर्नी और कैसे उन्होंने The Oprah Winfrey Show में दिए गए विवादित सवालों के जवाब से लोगों को किया कायल।

क्या मैरिज से पहले फिजिकल रिलेशनशिप बनान चाहिए? जानिए इस सवा
ऐश्वर्या राय की ब्यूटी विद ब्रेन - फोटो : social media

Aishwarya rai life career: बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक, ऐश्वर्या राय, जिन्हें ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब दिया गया है, ने न सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 1997 में फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ऐश्वर्या ने 27 साल के करियर में अपने अभिनय और समझदारी से सबको प्रभावित किया है। भले ही वह अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनके ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स से वह करोड़ों की कमाई करती हैं।

ऐश्वर्या राय की विवादित सवाल पर शानदार प्रतिक्रिया

ऐश्वर्या राय की समझदारी का एक और उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्हें The Oprah Winfrey Show में एक बेहद विवादित सवाल का सामना करना पड़ा। उनसे पूछा गया कि भारत में लोग सार्वजनिक रूप से प्यार और स्नेह का इज़हार क्यों नहीं करते। इस सवाल का ऐश्वर्या ने बहुत ही शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी भावना है जिसे प्राइवेट रखा जाता है। आप यहां गलियों में लोगों को एक-दूसरे को किस करते नहीं देखेंगे। हिंदी सिनेमा भी इसे इसी तरह से प्रस्तुत करता है।" इसी शो में एक और सवाल पूछा गया कि क्यों भारत में शादी से पहले शारीरिक संबंधों को एक टैबू माना जाता है। ऐश्वर्या ने इंडियन कल्चर का बचाव करते हुए कहा, "सच कहूं तो यह कोई बुरी बात नहीं है।"

उनके इस जवाब ने शो के दर्शकों को स्तब्ध कर दिया था और सभी ने उनकी सोच की तारीफ की। ऐश्वर्या ने इस इंटरव्यू में परिवार की महत्वता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में परिवार का एक अहम स्थान है और परिवार के साथ जुड़े रहना भारतीय संस्कृति की खासियत है।

ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी

ऐश्वर्या राय का नाम कई मशहूर अभिनेताओं के साथ जुड़ा। खासकर सलमान खान के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और उनके ब्रेकअप ने ऐश्वर्या को तोड़ दिया था। इसके बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने उन्हें सहारा दिया, लेकिन उनका रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल सका।

NSIT
Nsmch

फिर ऐश्वर्या की जिंदगी में आए अभिषेक बच्चन। ऐश्वर्या अभिषेक से तीन साल बड़ी हैं, लेकिन उनकी उम्र कभी भी उनके प्यार के आड़े नहीं आई। दोनों ने पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में काम किया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली।

ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी

अपनी शादी के बारे में ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, "अभिषेक एक ओरिजनल और सच्चे इंसान हैं, जैसा कि हमारा रिश्ता भी है। हमारी जिंदगी में कोई अंदाजा लगाने जैसा कुछ नहीं है। हम एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और ईश्वर की कृपा हम पर बनी हुई है।"

ऐश्वर्या राय की यह यात्रा यह साबित करती है कि वह न केवल अपनी खूबसूरती से बल्कि अपनी समझदारी और विचारों से भी लोगों को प्रभावित करती हैं। उनकी ग्रेस और शालीनता उन्हें बॉलीवुड और दुनिया में एक अलग स्थान दिलाती हैं।