LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

Pankaj Dheer passes away: एक्टर पंकज धीर का निधन, 'महाभारत' के 'कर्ण' ने दुनिया को कहा अलविदा, 68 साल में ली अंतिम सांस

Pankaj Dheer passes away:मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया और बुधवार

पंकज धीर
पंकज धीर का निधन- फोटो : social media

Pankaj Dheer passes away: टीवी के लोकप्रिय अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उन्होंने लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ने के बाद अंतिम सांस ली। पंकज धीर को घर-घर में पहचान टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका से मिली थी। पकंज ने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन से शोक की लहर है।

पंकज धीर ने कहा दुनिया को अलविदा 

पंकज धीर को दर्शकों के बीच बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका से पहचान मिली थी। उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें हर घर का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था। पंकज धीर ने अपने अभिनय करियर में कई टीवी शोज़ और फिल्मों में काम किया था। उनकी गिनती उन कलाकारों में होती थी जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अर्जुन का किरादार निभाने वाले एक्टर ने की पुष्टि

हिंदी सिनेमा और टीवी दोनों ही क्षेत्रों में सक्रिय रहे पंकज धीर ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘महाभारत’ के अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने भी पंकज धीर के निधन की पुष्टि की और सोशल मीडिया पर लिखा, “अलविदा मेरे दोस्त, हम आपको बहुत याद करेंगे।”

शाम में होगा अंतिम संस्कार 

उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। परिजनों, दोस्तों और प्रशंसकों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे विले पार्ले (वेस्ट), मुंबई में पवन हंस के पास किया जाएगा।

NSIT
Nsmch