LATEST NEWS

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

ott channel ban - केंद्र सरकार ने altt, उल्लू सहित 25 ओटीटी चैनलों पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का लगा आरोप

ott channel ban - अश्लील कंटेट प्रस्तुत करनेवाली 25 ओटीटी चैनलों के प्रसारण पर सरकार ने रोक लगा दी है। इन चैनलों में अल्ट और उल्लू एप भी शामिल हैं।

ott channel ban - केंद्र सरकार ने altt, उल्लू सहित 25 ओटीटी

New Delhi - केंद्र की मोदी सरकार ने अल्ट, उल्लू सहित 25 ओटीटी चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने इन चैनलों   पर अश्लील कमेंट प्रसारित करने को लेकर यह कार्रवाई की है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

जारी नोटिफिकेशन में सरकार की तरफ से बताया गया है कि ये एप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। जिसके कारण इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) को इन OTT एप्स-वेबसाइट्स को ब्लॉक करने को कहा है।

जिन ओटीटी चैनलों पर रोक लगाई गई है। उसमें अल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स, देसी फ्लिक्स, नवरस लाइट,  गुलाब एप, बूमेक्स, कंगन एप, बुल एप, जलवा एप, वाव एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिट प्राइम, फेनियो, शोएक्स, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल एप, नियोनएक्स वीआईपी, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, मूडएक्स, मोजफ्लिक्स, ट्राइफ्लिक्स, फ्यूगी, शोहिट शामिल है।

ALTT एप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था। वहीं ULLu एप को IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।

NSIT
Nsmch

इससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था। साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे।