LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

Param Sundari Review: परम सुंदरी का धमाकेदार आगाज़! ओपनिंग डे पर 5.03 करोड़ की कमाई, थिएटर्स में सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी ने मचाया बवाल

Param Sundari Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म "परम सुंदरी" ने ओपनिंग डे पर 5.03 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने सिद्धार्थ की कई पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Param Sundari Review
बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी का कलेक्शन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Param Sundari Review: मैडॉक फिल्म्स, जिसने "स्त्री 2" और "तेहरान" जैसी फिल्में दी हैं, अब लवस्टोरी फिल्म "परम सुंदरी" लेकर आई है।फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है।कहानी नॉर्थ इंडिया के लड़के और साउथ इंडिया की लड़की की प्रेमकहानी पर आधारित है।यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को रिलीज़ हुई है।सिद्धार्थ मल्होत्रा "योद्धा" के बाद और जाह्नवी कपूर "देवारा पार्ट 1" के बाद पहली बार एक साथ रोमांटिक अंदाज में बड़े पर्दे पर आए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म ने ओपनिंग डे पर अब तक का शानदार कलेक्शन किया है।सुबह 9:05 बजे तक "परम सुंदरी" ने 5.03 करोड़ रुपये की कमाई की है (सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़े)।फाइनल डेटा आने तक कलेक्शन और भी ज्यादा हो सकता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

परम सुंदरी ने ओपनिंग डे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है:

जबरिया जोड़ी – 2.70 करोड़

अ जेंटलमैन – 4.04 करोड़

इत्तेफाक – 4.05 करोड़

योद्धा – 4.25 करोड़

हंसी तो फंसी – 4.65 करोड़

फिल्म का कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों में ही उनकी "बार बार देखो" (6.81 करोड़) और "कपूर एंड सन्स" (6.85 करोड़) के करीब पहुंच रहा है।

बजट और प्रोडक्शन वैल्यू

रिपोर्ट्स के अनुसारफिल्म का बजट 40-50 करोड़ रुपये है।भव्य सेट, म्यूजिक और रोमांटिक कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक फील गुड एंटरटेनर देने का दावा करती है।

NSIT
Nsmch