LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SI Suspended
  • Bihar Police: वर्दी की आड़ में फोन पर गंदी बात करना दारोगा को पड़ा महंगा, महिला की शिकायत

  • Digha Koilwar Four Lane Road
  • Bihar Roadways:दीघा से कोईलवर फोरलेन सड़क परियोजना को एनओसी का इंतजार, पटना के जाम से मिलेगी राहत, सुधरेगी

  • Bihar Taekwondo Gold Medalist Drown
  • बिहार के गोल्ड मेडल विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल कृष्ण सहित चार लोगों की नदी में डूबने से मौत,

  • CoSiwan Blast Constable taken hostage Cracks Houses Wallsnstable taken hostage
  • Bihar Crime: सिवान में बम-पटाखे नष्ट करने के दौरान धमाका, लोगों ने सिपाही को बनाया बंधक

  • Bihar Train Cancellation Route Diversion NI Work
  • Bihar Rail Disruption: बिहार में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 22 ट्रेनें रद्द और 19 के रूट बदले

Dhurandhar: 'धुरंधर' ने रचा इतिहास, पुष्पा- 2 का भी तोड़ा रिकॉर्ड, इतने करोड़ की कमाई करने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

Dhurandhar:

Dhurandhar: 'धुरंधर' ने रचा इतिहास, पुष्पा- 2 का भी तोड़ा रि

Dhurandhar: निर्देशक आदित्य धर की थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। 5 दिसंबर को दुनियाभर की 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 831.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2 द रूल’ के हिंदी वर्जन (830 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि “हिंदी फिल्मों के सिंहासन को नया सम्राट मिल गया है।”

हफ्तों में ऐसे बढ़ी कमाई

‘धुरंधर’ की कमाई का ग्राफ लगातार मजबूत बना हुआ है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 218 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में फिल्मी ने 261.50 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे हफ्ते में 189.30 करोड़ रुपये कमाई, चौथे हफ्ते में 115.70 करोड़ रुपये कमाई तो वहीं पांचवें हफ्ते में 35.80 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा वीकडेज में भी फिल्म की कमाई जारी रही, जिसने इसे अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल कर दिया है।

हिंदी सिनेमा की बनी सबसे चर्चित फिल्म 

इसके साथ ही निर्देशक आदित्य धर की थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी और प्रस्तुति की वजह से चर्चा में रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इतिहास भी रच चुकी है। ‘धुरंधर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सस्पेंस, रणनीति और सत्ता के खेल को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पर्दे के पीछे रहकर बड़े खेल को अंजाम देते हैं। हर मोड़ पर कहानी नया ट्विस्ट लेती है, जिससे दर्शक अंत तक सीट से बंधे रहते हैं।

शानदार सिनेमैटोग्राफी ने किया आकर्षित

आदित्य धर का निर्देशन फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले, मजबूत संवाद और शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है। बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीक्वेंस कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं, जिससे रोमांच बना रहता है। फिल्म के कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में जान फूंक दी है। मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। सहायक कलाकारों का अभिनय भी कहानी को मजबूती देता है।

NSIT
Nsmch