LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

बिहार के गोल्ड मेडल विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल कृष्ण सहित चार लोगों की नदी में डूबने से मौत, छत्तीसगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा

हादसा सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर स्थित रेड नदी में हुआ। दशहरा मनाने आए परिवार की खुशियां इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं। पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाला

Bihar Taekwondo Gold Medalist Drown
Bihar Taekwondo Gold Medalist Drown - फोटो : news4nation

Bihar News :  एक दर्दनाक हादसे में बिहार के होनहार राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में हाजीपुर निवासी विवेक सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह और कटिहार निवासी सागर सिंह उर्फ सेट्ठी सिंह के दो पुत्र गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (14) शामिल हैं। मृतकों में तीन बच्चे हैं। गोपाल कृष्ण राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी थे। उनकी मौत की खबर से कटिहार में शोक की लहर है।

हादसा सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर स्थित रेड नदी में हुआ। दशहरा मनाने आए परिवार की खुशियां इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं। पुलिस, गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को नदी से बाहर निकाला।

मंदिर में दर्शन के बाद नदी में नहाने पहुंचे थे चारों

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के चंदरपुर निवासी नेहा सिंह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उनके पति विवेक सिंह छत्तीसगढ़ में ही रहते थे। दशहरा मनाने के लिए परिवार के सदस्य बिहार से उनके घर आए थे। शनिवार को सभी की घर वापसी निर्धारित थी। शनिवार सुबह विवेक सिंह पंपापुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करने गए। वहां से उन्होंने अपने बेटे अभिजीत और सागर सिंह के दोनों बेटों को फोन कर सरस्वतीपुर के कोन्हाखार स्थित नदी के पास बुलाया। घर लौटने से पहले चारों ने स्नान करने की योजना बनाई थी। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे।

चप्पल और स्कूटी देखकर ग्रामीणों को हुआ संदेह

काफी देर तक चारों के बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। नदी किनारे चार जोड़ी चप्पलें, कपड़े, मोबाइल और दो स्कूटी लावारिस हालत में मिलीं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। स्कूटी के पंजीयन नंबर से मालिकों की पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। सबसे पहले पत्थरों के बीच फंसे गोपाल कृष्ण का शव मिला। इसके बाद कृष्ण गोपाल और विवेक सिंह के शव बरामद किए गए। कुछ देर बाद अभिजीत का शव भी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिला।

NSIT
Nsmch

चार अक्टूबर को जीता था गोल्ड मेडल

गोपाल कृष्ण ने चार अक्टूबर को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। कटिहार लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। होनहार खिलाड़ी की असमय मौत से खेल जगत में शोक है। सागर सिंह के बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन छत्तीसगढ़ जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।