LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

Dharmendra Health Condition: धर्मेंद्र की तबियत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पर होगा इलाज, हेमा मालिनी ने झूठी अफवाहों पर जताई नाराजगी

Dharmendra Health Condition:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ...

Dharmendra Health Condition
धर्मेंद्र की तबियत में सुधार- फोटो : social Media

Dharmendra Health Condition:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बीते कुछ हफ़्तों से बार-बार अस्वस्थ हो रहे धर्मेंद्र का अब इलाज उनके निवास पर ही जारी रहेगा।अभिनेता के उपचार में शामिल डॉ. प्रतित समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया है। परिवार ने निर्णय लिया है कि अब उनका उपचार घर पर ही किया जाएगा।

बता दें  धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी पिछले सप्ताह उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। मंगलवार को उनकी हालत में सुधार देखा गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दी।

बीते दिनों पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और अन्य परिवारजन अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे भी धर्मेंद्र का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

धर्मेंद्र के पीआर प्रतिनिधि ने एक बयान जारी कर कहा कि  धर्मेंद्र की स्थिति स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएँ। परिवार सभी शुभचिंतकों से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने का अनुरोध करता है और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करता है।

NSIT
Nsmch

इस बीच, हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी झूठी खबरों को लेकर नाराज़गी जताई। उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और बेहतर हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-ज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।

फिलहाल, धर्मेंद्र के परिवार ने अपील की है कि फैंस घबराएँ नहीं, अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर से हीमैन ऑफ़ बॉलीवुड की मुस्कुराहट के साथ सबके सामने आएंगे।