LATEST NEWS

  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई पार्टी प्रमुख का अधिकार
  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई

  • Gaurav Rai
  • माँ की याद में गौरव राय की नेक पहल, जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन और बच्चों को बांटे

  • Anant Singh Expelled from JDU
  • अनंत सिंह को जदयू के शीर्ष नेताओं ने एकमत से पार्टी से निकाला, नीतीश के करीबी एमएलसी का

  •  Thieves Steal Licensed Pistol
  • पटना में शातिरों का आतंक: गाड़ी से मोबिल गिरने का दिया झांसा, लाइसेंसी पिस्टल वाला बैग लेकर फरार

  •  Bright Career Seminary High School Sadisopur
  • ब्राइट करियर सेमिनरी हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

Ravi Kishan Struggle: 'कभी लोग हंसते थे, आज सम्मान देते हैं', रवि किशन का छलका दर्द

Ravi Kishan Struggle: रवि किशन ने रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में लोग उनका मजाक उड़ाते थे और सफलता पाने में उन्हें 34 साल लग गए।

Ravi Kishan Struggle

Ravi Kishan Struggle: रवि किशन इन दिनों प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को कुणाल खेमु होस्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि रवि किशन ने इस शो में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ हिस्सा लिया है। हाल ही में शो के दौरान रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि 90 के दशक में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय कई कलाकार उन्हें गंभीरता से नहीं लेते थे। इतना ही नहीं, बाद में बड़े स्टार बने कई लोग उनका मजाक भी उड़ाते थे।

शो में कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए रवि किशन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें वह पहचान मिली, जिसके लिए उन्होंने सालों तक मेहनत की। रवि किशन ने कहा कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे लोग आए जिन्होंने उनका मजाक उड़ाया। 90 के दशक में वे लोग एक-एक कर बड़े स्टार बनते जा रहे थे और वह सिर्फ उन्हें सफलता हासिल करते हुए देख रहे थे। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने खुद को पूरी तरह तैयार किया था। उन्हें भरोसा था कि एक अभिनेता में जो भी गुण होने चाहिए, वे सब उनके पास थे।

रवि किशन ने क्या कुछ कहा?

रवि किशन ने कहा कि उनकी आवाज अच्छी थी। उन्हें घुड़सवारी आती थी, एक्शन करना आता था। उन्होंने उर्दू और हिंदी सीखी थी। थिएटर किया था और डांस भी सीखा था। यानी वह हर तरह से तैयार थे। इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी, जबकि दूसरे लोग तेजी से आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह खुद को समझाते रहते थे कि अगर दूसरों का समय आया है तो उनका भी जरूर आएगा। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनके अच्छे दिन आने में पूरे 34 साल लग जाएंगे। रवि किशन ने बताया कि आखिरकार वह दिन भी आया। पूरे 34 साल बाद उन्हें वह सम्मान और पहचान मिली, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उसी साल उन्होंने बेस्ट एक्टर के कई बड़े अवॉर्ड जीते।

रवि किशन की अभिनय करियर की शुरुआत 

जिन मंचों पर उन्हें पहले बुलाया तक नहीं जाता था, आज वहीं उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पहले लोग उन्हें नजर अंदाज करते थे और उनका मजाक उड़ाते थे। किसी को भरोसा नहीं था कि वह आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन आज उन्होंने खुद को साबित कर दिया है। रवि किशन की यह बात सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए। अगर उनके करियर की बात करें तो रवि किशन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1990 के शुरुआती दौर में की थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे ‘पितांबर’, ‘आतंक’, ‘आर्मी’ और ‘जख्मी दिल’ में काम किया। हालांकि बॉलीवुड में काम करने के बावजूद उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से मिली। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे।

NSIT
Nsmch