LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

MAHAKUMBH MELA 2025 - पति से संगम की कामना, पावर स्टार की तस्वीर के साथ पत्नी ज्योति सिंह ने गंगा में लगाई डूबकी, फैंस हुए खुश

MAHAKUMBH MELA 2025 - पावर स्टार पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में जुटी ज्योति सिंह महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह की तस्वीर भी अपने सीने से लगाए रखा, जिससे उनका प्यार साफ झलक रहा था।

MAHAKUMBH MELA 2025 - पति से संगम की कामना, पावर स्टार की तस
पवन सिंह की तस्वीर के साथ ज्योति सिंह- फोटो : नरोत्तम कुमार

PATNA - खबर प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी संगम पर स्नान करने के लिए पहुंची हैं। ज्योति सिंह ने महाकुंभ से कुछ वीडियो भी शेयर भी किया है। जिसमें एक वीडियो में वह गंगा स्नान करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान उनके हाथ में एक तस्वीर भी है। यह तस्वीर भी किसी और की नहीं, बल्कि उनके पति पवन सिंह की है। जिन्हें साथ लेकर वह पानी में डूबकी लगाती हुई नजर आ रही हैं। ज्योति सिंह का वीडियो इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि पवन सिंह और ज्योति सिंह अलग हो गए है। जिसके बाद भोजपुरी सिंगर फिर से शादी करने जा रहे हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह पवन सिंह की तस्वीर को हाथों से पकड़े हुए अपनने सीने से लगा रखा है। जिससे वह अपना प्यार दिखाना चाहती हों। इन तस्वीर को पकड़े हुए वह पानी में डूबकी लगा रही हैं। 

NSIT
Nsmch

कुछ दिन पहले पवन सिंह की शादी की थी चर्चा

कुछ दिन पहले पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा तेज थी। सोशल मीडिया में एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ पवन सिंह की कई तस्वीरें सामने आई थी। जिसके बाद उनकी शादी की डेट भी सामने आ गई। लेकिन यह पूरी खबर गलत निकली थी।

बात अगर ज्योति सिंह की करें तो वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हैं। पिछले कई दिनों से वह डेहरी और काराकाट से लोगों के बीच जा रही है और अपने लिए समर्थन जुटा रही हैं। माना जा रहा है कि वह भाजपा या जदयू से चुनाव लड़ सकती हैं।