पवन सिंह के शादी के दिन किस हाल में थी अक्षरा सिंह, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा, पावर स्टार ने कैसे किया सबको हैरान

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अचानक शादी कर सबको चौंका दिया। पवन सिंह ने शादी तब किया जब उनकी और अक्षरा सिंह की प्रेम कहानी सुर्खियों में थी। पवन सिंह अक्षरा सिंह एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। अब उनकी शादी को लेकर आम्रपाली दुबे ने बड़ा बयान...

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा - फोटो : social media

N4N DESK: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर बेहद पॉपुलर रही है। एक समय दोनों की नजदीकियों को लेकर भी खूब चर्चा रही। कहा जाता था कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन जब पवन सिंह ने अचानक किसी और से शादी कर ली, तो इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई चौंक गया।

आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा

अब उनकी को-स्टार आम्रपाली दुबे ने इस शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पवन की अचानक शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पवन जी की शादी अचानक हुई थी। हमें तक पता चला कि वो बलिया जाकर शादी कर रहे हैं। किसी को कार्ड तक नहीं मिला था।

Diarch GO

अक्षरा सिंह का क्या था हाल

आम्रपाली ने आगे बताया कि इस खबर के बाद उन्होंने तुरंत अक्षरा को फोन किया। उस समय अक्षरा बेहद दुखी थीं। और अक्षरा ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह को बार-बार कॉल किया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद ही एक्टर ने फोन उठाया। आम्रपाली के अनुसार उन्होंने पवन सिंह से कहा कि आपको क्या लगता है, जो कर रहे हैं वो सही है? क्यों ऐसा कर रहे हो? तब पवन सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि मां की खुशी से बड़ा मेरे लिए कुछ नहीं है। जो मां चाहेंगी, मैं वही करूंगा।

पवन सिंह ने अचानक रचा ली शादी 

एक्ट्रेस ने माना कि उन्हें हमेशा पवन और अक्षरा के बीच प्यार साफ नजर आता था। शादी से पहले दोनों में कभी किसी तरह का विवाद नहीं दिखा। लेकिन आखिर पवन ने अचानक अक्षरा को क्यों छोड़ दिया, इसका अंदाजा आज तक उन्हें नहीं है। आम्रपाली ने यह भी कहा कि उन्होंने अक्षरा का हर मुश्किल वक्त में साथ दिया, लेकिन बदले में अक्षरा ने कभी उनके लिए स्टैंड नहीं लिया। एक समय दोनों बहनों की तरह थीं, मगर अब रिश्ता सिर्फ कलीग तक सीमित रह गया है।

NSIT
Nsmch

सुर्खियों में बने रहते हैं पवन सिंह 

गौरतलब है कि पवन सिंह की निजी जिंदगी बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनसे मिलने और बात करने की इच्छा जताई थी। उस पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि पवन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। फिलहाल, पवन एक नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं।