LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Operation Sindoor: जब भोजपुरिया दिल बोले जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर पर भोजपुरी सितारों का समर्थन, भारतीय सेना के शौर्य को मिला फिल्मी सलाम

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भोजपुरी सितारों ने सेना के जज़्बे को सलाम किया। अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, रानी चटर्जी समेत कई कलाकारों की भावुक प्रतिक्रिया।

 Operation Sindoor
Operation Sindoor- फोटो : social media

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। भारतीय सेना ने त्वरित और निर्णायक प्रतिक्रिया देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह सैन्य ऑपरेशन भारत की रणनीतिक और सर्जिकल क्षमता का प्रमाण बन गया। इसके जवाब में पाकिस्तान की सेना ने भारत के रिहायशी इलाकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

जब भोजपुरिया दिल बोले जय हिंद

भारत की इस सैन्य कार्रवाई पर न केवल आम जनमानस में उत्साह और गर्व की लहर है, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी खुलकर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सलाम किया है।

अक्षरा सिंह – "एकजुट हो प्रार्थना करें"

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आइए, अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें... एकजुट रहें। जय हिंद।”

 मोनालिसा – "आपकी वजह से हम सुरक्षित हैं"

मोनालिसा, जो टीवी और फिल्मों दोनों में जानी जाती हैं, ने लिखा कि धन्यवाद भारतीय सेना, हम अपने सभी जवानों के लिए प्रार्थना करते हैं, क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं।”

NSIT
Nsmch

आम्रपाली दुबे – "परिवारों को भी सलाम"

आम्रपाली दुबे ने महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर साझा कर लिखा कि सोफिया के पिता ने कहा- देश पहले है और हमें गर्व है। हम हमारे बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम करते हैं।

रानी चटर्जी – "जब देश सो रहा था, सेना जाग रही थी"

भोजपुरी की दबंग अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब भारतीय सशस्त्र बल हमारे शहरों की रक्षा कर रहे थे। आप ही वजह हैं कि हम आजाद हैं।”

खेसारी लाल यादव – "सेना के सामने कोई दुश्मन नहीं टिक सकता"

खेसारी लाल यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि हमनी के सेना के हिम्मत के सामने कोई भी दुश्मन ना टिक पाई! जय हिंद, जय जवान।यह एक ज़मीनी जज़्बा है, जो भारत के हर कोने तक सेना का मनोबल पहुंचाता है।