LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के मोस्ट अवेटेड मूवी का ट्रेलर हुआ लॉन्च! जानें कौन सी है वह जिसका इंतजार लंबे अरसे से कर रथे फैन

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘श्री 420’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानें फिल्म की कहानी, किरदार, कॉमेडी और एक्शन का तड़का और दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं।

Khesari Lal Yadav
श्री 420 भोजपुरी फिल्म ट्रेलर- फोटो : social media

Khesari Lal Yadav:  भोजपुरी सिनेमा के फैन फेवरिट सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्री 420’ का ट्रेलर रविवार को SRK Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया और कुछ ही घंटों में इसे 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडुरी ने किया है और इसका निर्माण मधु शर्मा व समीर आफताब द्वारा किया गया है। खेसारी के साथ लीड रोल में हैं मधु शर्मा और श्वेता महारा, जबकि फिल्म में संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस और श्रद्धा नवल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नटवरलाल से इंस्पायर्ड स्टाइल

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक दमदार वॉयसओवर से जिसमें कहते हैं आप लोगों ने नटवरलाल का नाम तो सुना ही होगा, जिसने ताजमहल, लाल किला... राष्ट्रपति भवन तक बेच दिया... इसके बाद होती है खेसारी की एंट्री – एक चतुर ठग के रूप में, जिन्हें 'भईया राजन' कहा गया है। ट्रेलर में उनका कॉमिक टाइमिंग, वेशभूषा में बदलाव, और भोलेपन के पीछे छुपा शातिर दिमाग सब कुछ एक साथ नजर आता है।

NSIT
Nsmch

 कॉमेडी के साथ भरपूर ड्रामा

खेसारी का हर चालाक अंदाज़ कहानी को दिलचस्प मोड़ देता है।उनकी हरकतें जहां लोगों को चकमा देती हैं, वहीं वे खुद भी कई बार मुसीबतों में फंसते हैं।फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण है।

रोमांस और एक्शन का भी जादू

ट्रेलर में खेसारी का रोमांटिक अंदाज भी नजर आता है, जिसमें वे मधु शर्मा और श्वेता महारा के साथ केमिस्ट्री बनाते हैं। वहीं, एक्शन सीन्स भी फुल डोज़ दे रहे हैं।

ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर खेसारी ने खास अपील करते हुए लिखा कि लॉंच हो गया है ‘श्री 420’ का ट्रेलर। प्यार और आशीर्वाद दीजिए भाई लोगों!