International Women's Day पर खेसारी लाल यादव का खास अंदाज, शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अपनी मां और पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कर नारी शक्ति को खास अंदाज में सलाम किया है।

International Women Day

International Women Day: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को लोग अलग-अलग अंदाज में मना रहे हैं और शुभकामनाएं देने के साथ ही नारी शक्ति को सराह रहे हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने भी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।


मां और पत्नी के साथ खास तस्वीरें

खेसारी लाल यादव ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी मां और पत्नी के साथ खास तस्वीरें साझा की। तस्वीरों के साथ ही उन्होंने भोजपुरी में लिखा, “हमेशा हमर हौसला बुलंद करे वाला 'शक्ति' के प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार।” इन तस्वीरों पर खेसारी के फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Diarch GO

नए गाने ने मचाया धमाल

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने अपने हालिया रिलीज़ गाने "बंगला में उड़े ला अबीर" से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। लोकप्रिय टेलीविज़न एक्ट्रेस रति पांडे पर फ़िल्माया गया यह गाना पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा चुका है, जिससे यह इस साल के लिए एकदम सही होली एंथम बन गया है।

NSIT
Nsmch

जैसे ही "बंगला में उड़े ला अबीर" रिलीज़ हुआ, यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोरने लगा। फैंस खेसारी लाल यादव और रति पांडे की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे इस सीजन का सबसे बेहतरीन होली सॉन्ग बता रहे हैं। उनके शानदार परफॉर्मेंस ने इस ट्रैक को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच तुरंत पसंदीदा बना दिया है।