LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Khesari Lal Yadav new Holi song: खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग "रंगे चलS स यार" हुआ वायरल, 5 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग "रंगे चलS स यार" रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने ने यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज बटोरे और ट्रेंड में है। जानें इस गाने की खास बातें।

Khesari Lal Yadav new Holi song: खेसारी लाल यादव का नया होली
Khesari Lal Yadav new holi - फोटो : SOCIAL MEDIA

Khesari Lal Yadav new holi song: खेसारी लाल यादव, जो भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार और सिंगर माने जाते हैं, हर त्योहार पर अपने धमाकेदार गानों से सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा देते हैं। शिवरात्रि हो या होली, ऐसा कोई भी खास मौका नहीं होता जब खेसारी का नया गाना रिलीज न हो। हाल ही में उन्होंने अपना नया होली सॉन्ग "रंगे चलS स यार" रिलीज किया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

"रंगे चलS स यार" गाना हुआ वायरल

खेसारी लाल यादव का यह नया होली सॉन्ग "रंगे चलS स यार" यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। गाने में खेसारी अपनी को-स्टार उजाला यादव के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में पति-पत्नी के बीच की प्यारी नोक-झोंक और होली के रंग-गुलाल से बचने की मजेदार स्थिति को दिखाया गया है। गाने को लेकर फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और यह गाना यूट्यूब ट्रेंड में भी शामिल हो चुका है। खबर लिखे जाने तक गाने पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

फैंस की शानदार प्रतिक्रिया

खेसारी लाल यादव के फैंस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जलवा पैदा करने की मशीन जाति ब्रांड बा खेसारी लाल यादव जी..." वहीं दूसरे ने लिखा, "भले खेसारी बिहारी हवे हो, शगरी मजनुआ पर भारी हवे हो..." इस तरह के कई कमेंट्स आपको गाने के यूट्यूब पोस्ट के नीचे मिल जाएंगे। खेसारी के फैंस उनके हर नए गाने पर फिदा हो जाते हैं, और यह गाना भी इससे अलग नहीं है।

खेसारी की अन्य रिलीज

खेसारी लाल यादव के हाल ही में रिलीज हुए गानों की लिस्ट भी काफी लंबी है। उन्होंने शंभू, खाली उहे रंगेला, आप का तो टेरहा है, 4 के होली बा, और बाहर रहेला मरदा जैसे गाने रिलीज किए हैं। साथ ही उनकी नई फिल्म "डंस" भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

NSIT
Nsmch