LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Entertainment: वैलेंटाइन से पहले अक्षरा सिंह हुई रोमांटिक, रिलीज किया नया गाना, मच गया गदर

Entertainment: मनोरंजन की दुनिया में भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह के नए रोमांटिक गाने ने धूम मचा दी है। 'चांद के तारा' गाने के साथ ही अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

Akshara Singh
वैलेंटाइन से पहले अक्षरा सिंह हुई रोमांटिक- फोटो : social Media

Entertainment: बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना “चाँद के तारा” रिलीज हो गया है। वैलेंटाइन डे से पहले अक्षरा सिंह के इस खूबसूरत गाने ने फैंस को एक बेहतरीन म्यूजिकल तोहफा दिया है। यह गाना हारमोनियम रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही तेजी से वायरल होने लगा है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई आवाज मिली है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ सुगम सिंह ने भी अपनी आवाज दी है, जो इसे और भी खास बना देता है।

इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं, जिनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने के बोल आशीष तिवारी ने लिखे हैं और इसका शानदार संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना प्रेम और भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि वैलेंटाइन वीक के पहले मेरा यह गाना दर्शकों के बीच आया है। उम्मीद है कि यह गाना प्रेमी जोड़ों के लिए खास बन जाएगा और इसे हर कोई पसंद करेगा।"

Diarch GO

अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि "आप सभी इस गाने को देखें, सुने और इसे अपना भरपूर प्यार दें। यह गाना आपके दिलों को छूने वाला है और आप इसे बार-बार सुनना चाहेंगे।" आपको बता दें कि इस गाने के निर्देशक आशीष सत्यार्थी, प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु सिंह, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, संपादक प्रवीण यादव, डीओपी संतोष यादव, नवीन, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, डिजिटल हेड विक्की यादव और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। सुनें अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना “चाँद के तारा” और अपने प्रियजनों के साथ इस खूबसूरत गीत का आनंद लें!