LATEST NEWS

  • सांसद दिलेश्वर कामैत ने 70 से अधिक दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
  • सांसद दिलेश्वर कामैत ने 70 से अधिक दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

दिनेश लाल यादव निरहुआ: जानिए क्यों कभी नहीं जाते अपने ससुराल और कैसे उनकी पत्नी मंशा देवी ने इसे समझा

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी परंपरा के चलते कभी ससुराल नहीं जाते हैं। उनकी पत्नी मंशा देवी और ससुराल भी इस परंपरा का सम्मान करते हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ: जानिए क्यों कभी नहीं जाते अपने ससुराल
Dinesh lal yadav nirahua- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dinesh lal yadav nirahua: दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ, जो भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों में से एक हैं, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट रहते हैं। लेकिन लगभग 8 साल पहले दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह कभी अपने ससुराल क्यों नहीं जाते।

क्यों नहीं जाते निरहुआ ससुराल?

निरहुआ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके गांव में एक परंपरा है कि शादी के बाद लड़का कभी ससुराल नहीं जाता। यह परंपरा उनके पिताजी और दादाजी ने भी निभाई थी, और उन्होंने भी इसे आगे बढ़ाया। दिनेश लाल ने कहा, "हमारे गांव में ऐसा माना जाता है कि अगर लड़का बार-बार ससुराल जाता है तो लोग उसका मजाक बनाते हैं। इसी कारण, मेरे पिताजी और दादाजी कभी ससुराल नहीं गए, और मैंने भी बचपन से यही देखा और सीखा।"

पत्नी ने कभी गुस्सा नहीं किया?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी ने कभी इस पर गुस्सा किया या जोर-जबरदस्ती की, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "नहीं, मेरी पत्नी मंशा देवी को भी पता है और वो भी कभी नहीं चाहतीं कि मैं ससुराल जाऊं। क्योंकि उनकी पहले वाली शादी इसी वजह से टूट गई थी कि लड़का ससुराल में उन्हें देखने चला गया था। उनके घरवाले भी चीज़ों को समझते हैं, इसलिए इस मुद्दे पर कभी क्लेश नहीं हुआ।"

दिनेश लाल यादव की शादी और फैमिली

दिनेश लाल यादव ने 2000 में मंशा देवी से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं: आदित्य, अमित, और अदिती यादव। दिनेश अपनी फैमिली को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं और बहुत कम ही अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करते हैं।

NSIT
Nsmch

ससुराल न जाने की परंपरा 

दिनेश लाल यादव ने अपनी ससुराल न जाने की परंपरा को निभाते हुए एक अनोखी पारिवारिक संस्कृति को जारी रखा है। उनके परिवार और पत्नी ने इसे समझते हुए इसे लेकर कभी कोई विरोध नहीं किया। उनके इस कदम से पता चलता है कि कैसे वह अपनी पारंपरिक जड़ों का सम्मान करते हैं और साथ ही अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जीते हैं।