LATEST NEWS

  • Model Shraddha Dubey
  • Shraddha Dubey: नौवीं क्लास से शुरू हुआ आशिकाना खेल....मॉडल की जिंदगी के खौफनाक राज बेनकाब! पढ़िए इश्क में

  • Youth Drowns in Begusarai River
  • Bihar News: पुलिस को देखकर युवक ने नदी में लगाई छलांग , ग्रामीणों ने सड़क पर शव

  •  Scorpio Tractor Crash
  • Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

  • Bihar Completes 1627 School Projects
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत, बन रहे नए क्लासरूम- लाइब्रेरी-लैब, शिक्षा विभाग की बड़ी

  • Dyslexia Awareness
  • Patna News:बापू टावर से बिहार विधान मंडल तक लाल रोशनी की चमक, जानिए क्या है डिस्लेक्सिया जागरूकता की

Dinesh Lal Yadav New Movie: बलमा बड़ा नादान 2 का धांसू फर्स्ट लुक! निरहुआ फिर करने वाले हैं धमाल

Dinesh Lal Yadav New Movie: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की मच अवेटेड भोजपुरी फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक रिलीज़, जिसमें शादी और रिश्तों से जुड़े रोचक मोड़ की झलक मिलती है।

 Dinesh Lal Yadav New Movie
दिनेश लाल यादव की नई फिल्म- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dinesh Lal Yadav New Movie: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने प्रशंसकों का दिल जीतने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में निरहुआ शेरवानी और सेहरे में नजर आ रहे हैं, जो कहानी में शादी और रिश्तों से जुड़े अहम मोड़ की ओर संकेत देता है। उनका गंभीर और प्रभावशाली अंदाज दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा रहा है।

फिल्म में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, भावनाओं का भी तड़का

निरहुआ ने कहा कि “बलमा बड़ा नादान 2” सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों की गहराई, समाज के बदलते नजरिए और पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाया गया है।फिल्म में एक्शन, इमोशनल गाने और फैमिली ड्रामा का बेहतरीन संगम है।उन्होंने बताया कि पोस्टर में दिखाया गया लुक फिल्म के अहम ट्विस्ट से जुड़ा है, जिसे देखकर दर्शक थिएटर में जरूर चौंकेंगे।

मजबूत टीम और शानदार क्रिएटिव इनपुट

इस फिल्म का निर्देशन और कहानी लेखन महमूद आलम ने किया है।

निर्माता: महमूद आलम और समीर आफताब

सह-निर्माता: मकसूद आलम, मंसूर आलम, सल्लाउद्दीन, साहेब हुसैन

गीत: प्यारे लाल यादव, विनय बिहारी, जाहिद अख्तर

संगीत: मधुकर आनंद

स्क्रिप्ट: एस. के. चौहान और महमूद आलम

संवाद: संदीप कुशवाहा

छायांकन: सुनील अहेर

एक्शन: दिलीप यादव

संपादन: गुल मोहम्मद अंसारी

नृत्य निर्देशन: एम. के. गुप्ता (ज्वाय)

कला निर्देशन: नाजीर शेख

ट्रेलर एडिटिंग: विकास पवार

एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: अजय सिंह मल्ल, आशीष दुबे

कलाकारों की दमदार टोली

फिल्म में निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोड़ा, अंजली चौहान, कादिर शेख, रत्नेश वर्मावाल, नीलम पांडेय, जय प्रसाद, फारुख अंसारी, कलामुदिन, दिनेश लहरी, रवि राज जैसे अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

क्यों है ‘बलमा बड़ा नादान 2’ खास?

यह फिल्म अपने पहले भाग की सफलता के बाद बड़े स्तर पर बनाई जा रही है।कहानी में रोमांस, ड्रामा, एक्शन और म्यूजिक का संतुलित मिश्रण होगा।दर्शकों को पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों की गहराई के साथ-साथ निरहुआ का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।