LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

Bhojpuri Song On Saurabh Rajput Murder: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड पर बना भोजपुरी गाना! गाने के बोल सुनकर आ जाएगी शर्म, देखें वीडियो

सौरभ राजपूत हत्याकांड पर बना भोजपुरी गाना ‘ड्रम में राजा’ सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया है। जानिए क्यों यह गाना आलोचना के घेरे में है और लोग इसे डिलीट करने की मांग क्यों कर रहे हैं।

Bhojpuri Song On Saurabh Rajput Murder: मेरठ के सौरभ राजपूत
Saurabh Rajput Murder- फोटो : social media

Bhojpuri Song On Saurabh Rajput Murder: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था, जब सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर उसकी हत्या कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया। यह मामला सिर्फ एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि पारिवारिक विश्वास और मानवीयता की हत्या था। लेकिन जिस चीज़ ने इस घटना को मनोरंजन का साधन बना दिया, वह है भोजपुरी इंडस्ट्री में बना गाना ‘ड्रम में राजा’।

‘ड्रम में राजा’: एक गाना, कई सवाल

भोजपुरी गाने ‘ड्रम में राजा’ में नीले ड्रम का प्रयोग बिलकुल उसी तरीके से किया गया है जैसा असल घटना में हुआ था ।लोगों को मुंह और हाथ बांधकर ड्रम में बंद दिखाया गया है, और इस पर कथित रूप से मनोरंजन के लिए फिल्मांकन किया गया है।

 सोशल मीडिया प्रतिक्रिया

@Pun_Starr द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा गया है।3.5 हजार से ज्यादा लाइक्स और 158 से ज्यादा कमेंट्स इस पोस्ट पर आए। एक यूजर ने लिखा कि किसी की हत्या का मजाक बनाना भी अपने आप में अपराध होना चाहिए।”जनता ने गु्स्सा जाहिर करते हुए लिखा कि ये संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर गया है।भोजपुरी इंडस्ट्री का यह चेहरा शर्मनाक है।भाषा को बदनाम करना बंद करें।

NSIT
Nsmch

कला और संवेदनशीलता: क्या है मर्यादा की रेखा?

कला को अक्सर स्वतंत्र अभिव्यक्ति का माध्यम माना जाता है, लेकिन जब यह जिंदा लोगों की त्रासदी, पीड़ितों के दर्द और समाज की संवेदना को ठेस पहुंचाए, तो यह अभिव्यक्ति नहीं, अनादर बन जाती है। गाने में जिस तरह से नीले ड्रम, हत्या और हिंसा को ‘डांस-बीट्स’ के साथ जोड़कर दिखाया गया, उसने सिर्फ संगीत की गरिमा ही नहीं, बल्कि इंसानियत की बुनियाद को भी झकझोर दिया।

भोजपुरी इंडस्ट्री पर फिर उठे सवाल

भोजपुरी सिनेमा और म्यूज़िक इंडस्ट्री को पहले भी डबल मीनिंग गानों और आपत्तिजनक दृश्यों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बार मामला एक सचमुच की हत्या पर मनोरंजन करने की कोशिश से जुड़ा है।