LATEST NEWS

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

Bhojpuri Film: इस भोजपुरी फिल्म को देख आंखों में आ जाएगा आंसू, काजल यादव की दिखेगी जबरदस्त एक्टिंग

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल यादव की नई फिल्म 'पिंजरा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया है।

Bhojpuri film

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल यादव की नई फिल्म 'पिंजरा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत ही इतनी प्रभावशाली है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं। फिल्म की कहानी समाज में महिलाओं के संघर्ष और घरेलू अत्याचारों पर आधारित है, जिसमें काजल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है।

भावुक कर देने वाली कहानी

ट्रेलर की शुरुआत जेल के एक दृश्य से होती है, जहां काजल से पूछा जाता है कि उसने अपने पति की हत्या क्यों की। काजल अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारती है, लेकिन उसे जेल में कठोर यातनाओं का सामना करना पड़ता है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है, जहां दिखाया जाता है कि काजल के पिता उसकी शादी तय कर रहे हैं, लेकिन वह इससे इनकार कर देती है। फिल्म में एक महत्वपूर्ण संवाद आता है – "इन आंसुओं का बहुत मोल है बाबूजी, यही हमारा आसरा है," जो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है।

फैंस ने की जबरदस्त तारीफ

'पिंजरा' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही भोजपुरी सिनेप्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। खासकर राज कुमार की दमदार एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। एक फैन ने लिखा – "राज कुमार भाई, क्या धांसू एंट्री मारी है!" वहीं, एक अन्य दर्शक ने कमेंट किया – "क्या जबरदस्त ट्रेलर है, काजल ने कमाल की एक्टिंग की है।"

फिल्म की स्टारकास्ट और मेकिंग टीम

इस फिल्म में राज कुमार, माया यादव, शिवेंद्र यादव, संजय वर्मा, स्वीटी सिंह, सूर्या द्विवेदी, गोपाल चौहान, और राजेश तौमर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को माया यादव ने प्रोड्यूस किया है, जबकि जीवन सुजान इसके डायरेक्टर और राइटर हैं।

NSIT
Nsmch

क्यों देखें 'पिंजरा'?

अगर आप भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसक हैं और एक दमदार कहानी व शानदार अभिनय देखना चाहते हैं, तो 'पिंजरा' आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म हो सकती है। समाज में महिलाओं के संघर्ष और उनकी जिजीविषा को दर्शाने वाली इस फिल्म में काजल यादव ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर से जाहिर है कि इसमें एक मजबूत सामाजिक संदेश भी है, जो इसे और खास बनाता है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब तक ट्रेलर देखकर इस इमोशनल कहानी की झलक जरूर लें!