LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी मसाले किये गए जब्त
  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा,

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की मारपीट और अभद्रता
  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

Bhojpuri Actors Holi Celebration: होली पर आम्रपाली संग नाचें भोजपुरी स्टार , जानें कहा लगा सितारों का जमावड़ा

Bhojpuri Actors Holi Celebration होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारे निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी समेत कई कलाकार एक साथ रंगों के इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है

Bhojpuri Actors Holi Celebration
Bhojpuri Actors Holi Celebration- फोटो : फाइल फोटो

Bhojpuri Actors Holi Celebration भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर त्योहार खास अंदाज में मनाया जाता है, और जब बात होली की हो, तो यह जश्न और भी रंगीन हो जाता है। इस बार 14 मार्च 2025 को होली के खास मौके पर भोजपुरी के कई बड़े सितारे साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनायें.  इस शानदार सेलिब्रेशन में निरहुआ (दिनेश लाल यादव), आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी समेत कई अन्य कलाकार शामिल हुए.

आम्रपाली संग होली मनाएंगे निरहुआ

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुपरस्टार निरहुआ के साथ मस्ती भरे अंदाज में होली खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों ठुमके लगाते हुए होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं। उनके इस एनर्जेटिक डांस ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वहीं, रानी चटर्जी भी अपने जबरदस्त लटके-झटकों से इस होली सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस को इस ग्रैंड इवेंट का बेसब्री से इंतजार है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस प्रोग्राम को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

कब और कहां होगा टेलीकास्ट?

इस होली स्पेशल कार्यक्रम को भोजपुरी दर्शकों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। शोरंभा साहनी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि— "जरूर देखीं, हम मिलब आपसे पहिला बेर, हमरा गांव वाली पारिवारिक होली में, जहां हमरा घर में नयकी बहू के स्वागत में जमी होली के रंग, भोजपुरी सिनेमा चैनल के संग।" यह धमाकेदार होली स्पेशल प्रोग्राम 14 मार्च को सुबह 10 बजे और शाम 7 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे स्टेज परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।

फैंस हुए एक्साइटेड

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक थी। लोग कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

एक फैन ने लिखा – "हम तो जरूर देखेंगे, बहुत मजा आएगा!"

दूसरे फैन ने लिखा – "आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी हमेशा सुपरहिट होती है, इस बार की होली स्पेशल होगी!"

एक और फैन ने लिखा – "अब आएगा असली मजा, टाइम नोट कर लिया है!"

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं।


आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी का जलवा

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी में से एक हैं। जब भी ये दोनों साथ में नजर आते हैं, दर्शकों का क्रेज अपने चरम पर होता है। इनकी फिल्मों और गानों को हमेशा सुपरहिट रिस्पॉन्स मिलता है। ऐसे में होली सेलिब्रेशन में इनकी धमाकेदार एंट्री भोजपुरिया दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

होली सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो जाइए!

भोजपुरी इंडस्ट्री के इस खास होली इवेंट ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। अगर आप भी भोजपुरी स्टार्स के साथ रंगों, मस्ती और धमाकेदार डांस का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो 14 मार्च को सुबह 10 बजे और शाम 7 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर जरूर ट्यून इन करें!