LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सीटी' यूट्यूब पर मचा रहा धूम, 2 हफ्ते में मिले 1.9 मिलियन व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सीटी' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने ने 2 हफ्ते में 1.9 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं। जानें इस गाने की खासियत।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सीटी' यूट्यूब पर मचा रहा धूम
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना- फोटो : social media

arvind akela kallu new song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सीटी' इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। कल्लू ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और गायकी से देशभर में एक खास पहचान बनाई है, और उनके गाने हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं।

'सीटी' गाने ने यूट्यूब पर मचाई धूम

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सीटी' यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं, जो उनके साथ शानदार डांस और रोमांटिक केमिस्ट्री दिखा रही हैं। यह गाना एक आइटम सॉन्ग है, जिसमें कल्लू का कूल और रंगीला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

2 हफ्ते में मिले 1.9 मिलियन व्यूज

इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी सिर्फ 2 हफ्ते ही हुए हैं, और इतने कम समय में ही 'सीटी' गाने ने 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है, और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।

NSIT
Nsmch

शिल्पी राज और अरविंद अकेला की आवाज का जादू

'सीटी' गाने को अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी इंडस्ट्री की सिंगिंग क्वीन शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स विकी विशाल ने लिखे हैं, और इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है।

सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर धमाल

यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जहां इसे फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने ने फिर से यह साबित कर दिया है कि वे इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और ट्रेंडिंग सितारों में से एक हैं।