LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में गैरेज मालिक के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की गोली से जख्मी हुआ आरोपी
  • Bihar News : पटना में गैरेज मालिक के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को

  • Bihar Crime : पटना में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड एडीएम के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की सम्पत्ति पर किया हाथ साफ़
  • Bihar Crime : पटना में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड एडीएम के बंद घर को बनाया निशाना,

  • Amit Shah : मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर घमासान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस को घेरा
  • Amit Shah : मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर घमासान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन

  • Bihar News : पटना में खड़गे ने दिया PM मोदी पर विवादित बयान, युवक के विरोध पर भड़के कांग्रेसी, जमकर की पिटाई
  • Bihar News : पटना में खड़गे ने दिया PM मोदी पर विवादित बयान, युवक के विरोध पर भड़के

  • केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने की मोदी सरकार के नीतियों की सराहना, कहा स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान, मखाना और लीची की बढ़ रही मांग
  • केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने की मोदी सरकार के नीतियों की सराहना, कहा स्थानीय उत्पादों को मिल रही

अक्षरा सिंह करने वाली है शादी ! पवन सिंह के चाल-चरित्र पर खूब बरसी, कौन होगा भोजपुरी एक्ट्रेस का पति -जानिए

पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अब अक्षरा ने शादी करने की ख्वाहिश भी जताई और किससे विवाह करेंगी इसे लेकर उन्होंने एक बड़ा संकेत दिया है.

Akshara Singh
Akshara Singh- फोटो : news4nation

Akshara Singh : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. अक्षरा सिंह किसके साथ विवाह बंधन में बंधेंगी इसे लेकर इन्होने एक खास संकेत दिया है.  सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर अक्षरा सिंह ने यह भी कहा कि पवन सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी. यहां तक कि बाद में धमकी भी दिलाई थी. पवन सिंह के कई लड़कियों से रिश्ते होने पर गहरी आपत्ति जताते हुए अक्षरा ने बिना पवन का नाम लिए कहा कि 'वह दस जगह मुंह मारते हैं'. 

उन्होंने कहा, वो 10 जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा है. मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है. क्या सिर्फ इसलिए मैं एक लड़की हूं? क्या ये मेरा गुनाह है? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो. अगर मेरा नाम बार-बार उनसे जोड़ा जाएगा और हमारी पुरानी क्लिप्स वायरल होती रहेंगी, तो मुझसे शादी कौन करेगा?" 

अकेलेपन से लगता है डर 

अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें अकेलेपन से डर लगता है. इसलिए वो खुद को बिजी रखती हैं. कई सालों से उन्होंने खुद को वक्त नहीं दिया है. अक्षरा ने शादी करने की ख्वाहिश भी जताई और कहा कि कोई तो होगा, जो मेरे लिए बना होगा.

हाल ही में एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा ने अंजलि को ही निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, "इसमें उस लड़की की गलती है. अगर मैं उसकी जगह होती, तो उन्हें तुरंत धक्का दे देती. अगर कोई आपको गलत तरीके से छूता है, तो आपको उसी वक्त कड़ा रिएक्शन देना चाहिए."

NSIT
Nsmch