LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

Bihar News : पटना में गैरेज मालिक के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की गोली से जख्मी हुआ आरोपी

Bihar News :राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हुई गैरेज मालिक अंजनी नंदन की हत्या के मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में गैरेज मालिक के हत्या मामले का पुलिस ने
हत्याकांड का खुलासा - फोटो : ANIL

PATNA : राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। जांच में गैरेज मालिक अंजनी नंदन हत्या की सुपारी बिल्डर बिपिन द्वारा सौरभ कुमार को हत्या के लिए 20 लाख रुपये में सुपारी देने की बात सामने आई है। जिसमें 2 लाख एडवांस सुपारी किलरो को दी गई थी।

पुलिस टीम ने इस मामले में दीपांशु कुमार, साहिल दुबे, सौरभ कुमार और विपिन सिंह को गिरफ्तार किया है।विपिन सिंह का विवाद फ्लैट को लेकर अंजनी नंदन से लगभग 6 महीने से चल रहा था। विपिन सिंह द्वारा पहले भी मृतक अंजनी नंदन पर अटैक करवाया गया था जो पूछताछ में सामने आया है। सुपारी की रकम का 2 लाख एडवांस सौरभ को दी गई थी ।

मिली जानकरी के मुताबिक सौरभ ने ही साहिल दुबे और दीपांशु को इस हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। जिसको अंजाम देकर सभी फरार हुए थे। घटना के बाद पुलिस की ओर से एक टीम गठित की गई।  जिसको एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में डीआईयू और एसआईयू को शामिल कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिसके बाद इस मामले में बिल्डर बिपिन सिंह सहित कुल 4 को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है की हथियार बरामदगी के दौरान सौरभ कुमार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच पिस्टल, 37 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।           

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट