LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha chunav 2025: योगी का महगठबंधन पर करारा हमला, कहा- बिहार में घूम रहे हैं ‘तीन बंदर’, पप्पू, टप्पू और अप्पू, माफियाओं संग सेंधमारी की कोशिश में जुटे हैं

Bihar Vidhansabha chunav 2025: दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर तीखा वार किया।

Yogi s Sharp Attack Calls Bihar Mahagathbandhan
योगी का महगठबंधन पर करारा हमला- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha chunav 2025: दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर तीखा वार किया।उन्होंने कहा कि बिहार में तीन बंदरों की जोड़ी घूम रही है जो खानदानी माफियाओं के साथ मिलकर राज्य में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।योगी ने महात्मा गांधी के तीन बंदरों की याद दिलाते हुए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव की तुलना उनसे की।उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के तीन बंदर थे जो बुरा न देखें, बुरा न सुनें और बुरा न बोलें।लेकिन इंडिया गठबंधन के तीन बंदर हैं  पप्पू, टप्पू और अप्पू।पप्पू सच बोल नहीं सकता,टप्पू अच्छा देख नहीं सकता,और अप्पू अच्छा सुन नहीं सकता।इन्हें न देश का विकास दिखता है, न बिहार की तरक्की।योगी ने कहा कि ये तीनों नेता बिहार की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं, क्योंकि ये माफियाओं और खानदानी राजनीति के साथ खड़े हैं।

सीएम योगी ने अपने भाषण में बिहार के पुराने दौर की याद दिलाते हुए कहा कि 2005 से पहले का बिहार हिंसा, अराजकता और अपहरण के लिए बदनाम था।उस वक्त बिहार में 70 से ज्यादा नरसंहार हुए। व्यापारियों का अपहरण उद्योग बन गया था। लेकिन अब न तो दंगे होते हैं, न अपराधियों का राज चलता है।मिथिला सहित पूरा बिहार अब विकास के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें जो बिहार को फिर से अंधेरे युग में ले जाने की साजिश कर रहे हैं।योगी आदित्यनाथ ने बिहार और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी का रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक है।

यह वही रिश्ता है जो भगवान राम और माता जानकी के बीच था  अटूट और पवित्र।उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की जनता का संकल्प एक ही है कि विकास, सुशासन और सांस्कृतिक गर्व।

योगी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस परिवारवादी पार्टियां हैं, जिनका मकसद सिर्फ अपनों का कल्याण है।राजद में सिर्फ लालू परिवार का कल्याण है, कांग्रेस में नेहरू परिवार का।लेकिन हमारे लिए 140 करोड़ भारतीय ही परिवार हैं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने पीएम मोदी का हवाला देते हुए कहा कि देश की विकास यात्रा अब पारिवारिक सत्ता से जनता की सत्ता की ओर बढ़ चुकी है।योगी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने 15 साल के शासनकाल में बिहार का नहीं, बल्कि सिर्फ अपने परिवार का विकास किया।लालू जी के लिए राबड़ी देवी का परिवार ही बिहार है।न जनता दिखती है, न विकास की ज़रूरत।लेकिन आज देश और बिहार दोनों बदल चुके हैं। अब लोग परिवारवाद नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति चाहते हैं।

दरभंगा की इस सभा में योगी आदित्यनाथ ने जहां एनडीए के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया, वहीं इंडिया गठबंधन पर ‘तीन बंदरों’ वाला तंज बिहार की चुनावी राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि योगी की यह बयानबाज़ी भाजपा की हिंदुत्व और सुशासन की लाइन को और धार देने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि बिहार में महागठबंधन के जातीय समीकरणों का असर कमजोर किया जा सके।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर