LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में यूपी सीएम योगी की गर्जना, दरभंगा- सीवान से मुजफ्फरपुर- पटना तक चार सभाओं में एनडीए को ऊर्जा देंगे बुलडोजर बाबा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिहार में चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।....

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में यूपी सीएम योगी की ग
बिहार में यूपी सीएम योगी की गर्जना- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी ताक़त मैदान में उतार दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में चुनावी रणक्षेत्र को गरमाने आ रहे हैं।योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिहार में चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।भाजपा की रणनीति साफ़ है पहले चरण की 6 नवंबर की वोटिंग से पहले एनडीए के पक्ष में माहौल बनाना और विपक्षी गठबंधन की काट पेश करना।

पहली सभा दरभंगा (केवटी विधानसभा): सुबह 11:20 बजे

योगी आदित्यनाथ का सोमवार का चुनावी अभियान दरभंगा जिले से शुरू होगा।यहां केवटी विधानसभा क्षेत्र के बलुआहा मैदान, पिंडारूच में वे सुबह 11:20 बजे जनता को संबोधित करेंगे।इस इलाके में भाजपा प्रत्याशी और एनडीए गठबंधन के नेताओं ने सभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है।पार्टी कार्यकर्ता योगी के स्वागत में जगह-जगह झंडे, पोस्टर और भगवा द्वार सजा रहे हैं।

दूसरी सभा मुजफ्फरपुर (नगर विधानसभा): दोपहर बाद का शो

योगी आदित्यनाथ की दूसरी जनसभा मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में होगी।यहां बीजेपी प्रत्याशी रंजन सिंह मैदान में हैं, और योगी उनके समर्थन में वोट मांगेंगे।मुजफ्फरपुर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।उधर, साहेबगंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजू सिंह के समर्थन में अभिनेता पवन सिंह और वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन रोड शो करेंगे, जिससे पूरे इलाके में भाजपा की लहर तेज़ करने की कोशिश है।

तीसरी सभा  सिवान (गरखा विधानसभा): दोपहर 2 बजे

योगी आदित्यनाथ की तीसरी जनसभा सिवान जिले के गरखा विधानसभा क्षेत्र में होगी। यह सभा बसंत महाविद्यालय, बसंत गरखा में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। यह इलाका एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर वाला क्षेत्र माना जा रहा है, इसलिए योगी का भाषण यहां खास मायने रखता है।

NSIT
Nsmch

चौथी सभा  पटना (दीघा विधानसभा): शाम 3:30 बजे

दिन का आख़िरी पड़ाव होगा राजधानी पटना, जहां योगी आदित्यनाथ दीघा विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे।यह सभा सुचित्रा राधा कॉम्प्लेक्स, राजीव नगर में शाम साढ़े तीन बजे शुरू होगी।इस सभा में पटना शहर के कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।योगी आदित्यनाथ के चारों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतज़ाम किए हैं।प्रत्येक सभा स्थल पर एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।

ड्रोन से निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन और वीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष सुरक्षा जोन बनाए गए हैं।पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ का यह चौथा बिहार दौरा है।उनकी सभाओं को हिंदुत्व बनाम सामाजिक न्याय के नैरेटिव में भाजपा की धार तेज़ करने वाला कदम माना जा रहा है।भाजपा का फोकस साफ़ है मोदी की विकास छवि और योगी की सख़्त प्रशासनिक व धार्मिक प्रतीकात्मकता का संगम दिखाकर एनडीए के पक्ष में हवा बनाना।