LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दरभंगा में योगी की दहाड़, कहा- बिहार में घूम रही ‘तीन बंदरों’ की जोड़ी—पप्पू, टप्पू और अप्पू, माफियाओं संग बिहार में सेंध की हो रही साजिश

योगी ने विपक्षी गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में इस समय तीन बंदरों की जोड़ी घूम रही है — पप्पू, टप्पू और अप्पू!..

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
बिहार में घूम रही ‘तीन बंदरों’ की जोड़ी—पप्पू, टप्पू और अप्पू- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र के पिंडारूच गांव का माहौल रविवार को पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ था।मंच पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे तेवरों और सधे हुए राजनीतिक वार से सभा को जोश से भर दिया।एनडीए प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा के समर्थन में आयोजित इस सभा में योगी ने विपक्षी गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में इस समय तीन बंदरों की जोड़ी घूम रही है — पप्पू, टप्पू और अप्पू!

योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी के तीन बंदरों की मिसाल देते हुए कहा कि अब इंडिया गठबंधन ने भी तीन बंदर उतार दिए हैं “पप्पू (राहुल गांधी) सच बोल नहीं सकता,टप्पू (तेजस्वी यादव) अच्छा देख नहीं सकता,और अप्पू (अखिलेश यादव) अच्छा सुन नहीं सकता!”उन्होंने कहा कि ये तीनों “बंदर” बिहार की धरती पर खानदानी माफियाओं के साथ मिलकर राज्य की सुरक्षा और विकास में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।योगी बोले कि इनका काम सिर्फ़ अफवाहें फैलाना, जाति और परिवार की राजनीति करना है।इन्हें जनता का दर्द नहीं, केवल कुर्सी की हसरत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पुराने दौर को याद कर कहा कि 2005 से पहले बिहार नरसंहारों और अपहरणों की राजधानी बन गया था।तब यहां 70 से अधिक नरसंहार हुए, व्यापार ठप था, उद्योग चौपट। मगर अब न कोई दंगा है, न अपराध का आतंक।मिथिला और बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते दो दशकों में एनडीए की सरकार ने बिहार को अंधकार से उजाले की ओर ले जाने का काम किया है।नीतीश जी ने बिहार की तस्वीर बदली है, अब बिहार आगे बढ़ रहा है और मोदी जी के संकल्प के साथ देश के विकास की धारा में शामिल है।

योगी आदित्यनाथ ने बिहार और उत्तर प्रदेश के रिश्ते को ‘आत्मा का संबंध’ बताया।यह रिश्ता सिर्फ़ सीमाओं का नहीं, बल्कि साझा विरासत, संस्कृति और संकल्प का है।जैसे भगवान राम और माता जानकी का रिश्ता अटूट था, वैसे ही यूपी और बिहार का भी रिश्ता है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया अब जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं, और राजद सपा की जोड़ी, जो कभी अराजकता फैलाती थी, आज अपनी दुर्गति देख रही है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए योगी बोले कि लालू जी ने 15 साल तक सिर्फ़ अपने परिवार का विकास किया, बिहार का नहीं।उनके लिए राबड़ी देवी और परिवार ही सब कुछ है।वहीं प्रधानमंत्री मोदी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं  140 करोड़ भारतीय मेरा परिवार हैं,लेकिन लालू जी के लिए सिर्फ़ राबड़ी देवी का घर ही भारत है!योगी के इस बयान पर सभा में उपस्थित भीड़ ने “जय श्रीराम!” और “मोदी-योगी ज़िंदाबाद!” के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया।योगी आदित्यनाथ का यह भाषण न सिर्फ़ धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को छूता दिखा,बल्कि विपक्ष के  इंडिया गठबंधन के खिलाफ़ भाजपा की तेज धार और सीधी रणनीति का हिस्सा भी बना।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर